एक्सप्लोरर

सोनाक्षी सिन्हा ने किया नागरिकता कानून के खिलाफ देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हो रहे विरोध के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा है कि ये हक लोगों से छीना नहीं जा सकता.

मुंबई: नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देशभर में हो रहे प्रदर्शन पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आज देश में जिस तरह का माहौल है और लोग सड़कों पर उतरकर जिस तरह से (नागरिकता संशोधन कानून) का विरोध कर रहे हैं, वो हक उनसे छीना नहीं जा सकता है.

सोनाक्षी ने कहा, "मुझे बाहर निकलकर अपनी आवाज बुलंद करने वाले सभी प्रदर्शनकारियों पर गर्व है. मैं लोगों के साथ हूं."

मुम्बई के बांद्रा इलाके में एक एनजीओ द्वारा पढ़ाये जा रहे स्कूली बच्चों के बीच क्रिसमस का जश्न मनाने पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा से एबीपी न्यूज़ ने पूछा कि आखिर इतने गंभीर मसलों पर अक्सर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे क्यों साध लेते हैं? इस पर सोनाक्षी ने कहा, 'जिसे भी अपनी राय देनी होगी, वह देगा और ऐसा करना उनका हक है. जिनको कहना है वे कहेंगे और जिनको नहीं कहना है, वे नहीं कहेंगे."

इस शुक्रवार को रिलीज हुई अपनी फिल्म 'दबंग 3' की पहली दिन की कमाई (लगभग 25 करोड़ रुपये) से सोनाक्षी काफी खुश नजर आईं. मगर फिल्म की रिलीज के पहले ही दिन इसके ऑनलाइन लीक हो जानेपर सोनाक्षी ने‌ कहा, "मैं पहले से ही बोलती आ रही हूं कि पायरेटेड फिल्में न देखें क्योंकि इससे हमारी इंडस्ट्री को बहुत नुकसान होता है." उ‌न्हें लगता है देशभर में हो रहे प्रदर्शनों का फिल्म पर खासा असर पड़ा है. इसपर उन्होंने कहा, "लोगों को पता है कि आखिर क्या ज्यादा जरूरी है... मैं सचमुच बहुत खुश हूं कि इस मुद्दे के खिलाफ देश ने मिलकर आवाज उठाई है और यह हमारी फिल्म से कहीं अधिक अहमियत रखता है."

बहरहाल, टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी एक्सीड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के साथ क्रिसमस का जश्न मनाने पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा के सामने बच्चों ने अपनी गायन, नृत्य और अन्य प्रतिभाओं का भी प्रदर्शन किया. ऐसे में सोनाक्षी ने सभी की खूब हौसलाअफजाई की और हंसते-मुस्कुराते सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं.

मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'कोई तूफान हिला नहीं सकता...', 'फाइन शाइट' विवाद के बीच गोल्डन टेंपल पहुंचे गुरु रंधावा, देखें तस्वीरें
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने रचा इतिहास, 10वें दिन मिली 122% उछाल, बनी हॉलीवुड की ऑल टाइम ग्रॉसर फिल्म
'पैसा मेरे पीछे आता है' वाले बयान पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रेप्यूटेशन ही सबसे जरूरी है
'पैसा मेरे पीछे आता है' वाले बयान पर रवि किशन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- रेप्यूटेशन ही सबसे जरूरी है
कौन थे 'भारत के एडिसन' जीडी नायडू? फिल्म 'GDN' में जिनका किरदार निभाकर सुर्खियां बटोर रहे हैं आर माधवन
कौन थे 'भारत के एडिसन' जीडी नायडू? 'जीडीएन' में आर माधवन निभा रहे किरदार

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget