एक्सप्लोरर

Son Of Sardaar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले अजय देवगन की फिल्म ने कमा लिए करोड़ों, जान लीजिए एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

Son Of Sardaar 2 Advance Booking: अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से करोड़ों में कमाई कर ली थी.

अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. अब ये इंतजार खत्म हो गया है और फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की अच्छी ओपनिंग के लिए मेकर्स ने एक ट्रिक भी अपनाई है. वो एक डिसकाउंट कूपन भी लेकर आए हैं. फिल्म को इस डिस्काउंट से कितना फायदा हुआ है वो तो कलेक्शन सामने आने के बाद पता चलेगा. फिलहाल एडवांस बुकिंग से फिल्म ने करोड़ों में जरुर कमाई कर ली है.

'सन ऑफ सरदार 2' का जब से ट्रेलर रिलीज हुआ था फैंस इंतजार कर रहे थे. पहले ये फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होने वाली थी लेकिन फिर इसे पोस्टपोन करके 1 अगस्त कर दिया गया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग 3 दिन पहले ही शुरू कर दी गई थी. आइए आपको बताते हैं फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई कर ली थी.

एडवांस बुकिंग से कमाए करोड़ों
कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक 'सन ऑफ सरदार 2' ने एडवांस बुकिंग से 2.03 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म के 5000 शोज के करीब 1.26 लाख टिकट बिके हैं. एडवांस बुकिंग का ये आंकड़ा बढ़ ही रहा है. पहले दिन 'सन ऑफ सरदार 2' का 50 प्रतिशत का डिसकाउंट मिला हुआ है इस वजह से ज्यादा से ज्यादा फैन फिल्म को पहले दिन ही देखने की कोशिश कर रहे हैं.

एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड के मामले में 'सन ऑफ सरदार 2' काफी पीछे हैं.अजय देवगन अपनी ही फिल्म रेड 2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए हैं. रेड 2 ने एडवांस बुकिंग से ही 6.52 करोड़ की कमाई कर ली थी.

'धड़क 2' से मिली टक्कर

बता दें 1 अगस्त को कई सारी फिल्में सिनेमाघरों पर रिलीज हुई हैं. 'सन ऑफ सरदार 2' को टक्कर देने के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की 'धड़क 2' भी आई है. 'धड़क 2' को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. अब देखना होगा कौन-सी फिल्म किस पर भाी पड़ती है.

'सन ऑफ सरदार 2' का स्टारकास्ट की बात करें तो अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, रवि किशन, विंदु दारा सिंह, संजय मिश्रा, कुब्रा सेत और दीपक डोबरियाल अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

ये भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha BO Collection Day 7: 50 करोड़ के करीब पहुंची 'महावतार नरसिम्हा', वीकेंड पर काटेगी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 7 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 7 बजे तक कौन-सी फिल्म निकली आगे?
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
भारत और चीन में अलग-अलग वर्जन में रिलीज होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', जानिए वजह
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
यश 'रामायण' में क्यों नहीं बने राम? बताया 4000 करोड़ बजट का हॉलीवुड गणित
Video: ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबा संग मूवी डेट पर निकले ऋतिक, हाथों में हाथ डाले दिखे

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget