एक्सप्लोरर

Singham Again Collection Day 3: 'सिंघम अगेन' से पीछे छूटी 'शैतान', 'दृश्यम 2' और 'सिंघम रिटर्न्स', 3 दिनों में ही आई सुनामी

Singham Again Box Office Collection Day 3: सिंघम अगेन के जरिए अजय देवगन अपनी ही पुरानी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड चकनाचूर करते जा रहे हैं. यहां जानिए अब तक की टोटल कमाई

Singham Again Box Office Collection Day 3: रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन चुकी 'सिंघम अगेन' ने इस दीवाली में धमाका मचा दिया है. अजय देवगन समेत कई बड़े स्टार्स से सजी इस फिल्म ने पहले दिन और दूसरे दिन की कमाई में झंडे गाड़े.

फिल्म के साथ भूल भुलैया 3 रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म ने तीन दिनों में ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म की कमाई के तीसरे दिन से जुड़े शुरुआती आंकड़े आने के बाद ऐसा लग रहा है कि फिल्म सवा सौ करोड़ के आसपास पहुंचेगी.

सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैक्निल्क पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 43.5 करोड़ और दूसरे दिन 41.5 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म ने तीसरे दिन रात 9:40 बजे तक 31.91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. फिल्म की टोटल कमाई 117.91 करोड़ हो चुकी है. ये डेटा फाइनल नहीं है, इसमें फेरबदल संभव है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

सिंघम अगेन ने किया शैतान को पीछे
इसी साल रिलीज हुई अजय देवगन की शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर 147.97 करोड़ के आसपास कमाई की थी. वहीं इस फिल्म ने एक हफ्ते में 79.75 करोड़ कमाए थे. सिंघम ने इस कमाई को अपनी रिलीज के दो दिनों में ही पार कर दिया है. फिल्म की कमाई की स्पीड देखकर लगता है कि बहुत जल्द शैतान की ओवरऑल कमाई भी पीछे होने वाली है.

दृश्यम 2 और सिंघम रिटर्न्स को इस मामले में पछाड़ा
दृश्यम 2 के पहले हफ्ते की धाकड़ कमाई 104.66 करोड़ को सिंघम अगेन तीसरे ही दिन पीछे कर चुकी है. इसके अलावा, इसी फ्रेंचाइजी के सेकेंड पार्ट सिंघम रिटर्न्स ने एक हफ्ते में 112.68 करोड़ कमाए थे. सिंघम अगेन इस आंकड़े को भी पार कर चुकी है.

क्या सिंघम अगेन निकल पाएगी गोलमाल अगेन से आगे?
गोलमान अगेन ने एक हफ्ते में 136.07 करोड़ रुपये की कमाई की थी. सिंघम अगेन के जरिए अजय देवगन अपनी पिछली सभी बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ते जा रहे हैं. अब देखना ये है कि गोलमाल के फर्स्ट वीक कलेक्शन को सिंघम अगेन आज ही पार कर जाएगी या फिर इसमें अभी इंतजार करना होगा.

भूल भुलैया 3 vs सिंघम अगेन
अजय देवनग की फिल्म के साथ कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया 3 भी रिलीज हुई और वो फिल्म भी बढ़िया कमाई कर रही है. इस फिल्म ने भी 3 दिनों में अभी तक टोटल 85 करोड़ कमा लिए हैं. देखा जाए तो भूल भुलैया 3 होने की वजह से सिंघम अगेन को नुकसान हुआ है. क्योंकि अगर फिल्म अकेले रिलीज होती तो बॉक्स ऑफिस पर आने वाला ये तूफान सुनामी बन चुका होता.

सिंघम अगेन के बारे में
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन बाजीराव सिंघम के रोल में वापस लौटे हैं. उनके साथ करीना कपूर और दीपिका पादुकोण के अलावा अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर्स भी हैं. सलमान खान ने फिल्म में स्पेशल कैमियो किया है.

और पढ़ें: Viral Video: राजपाल यादव ने एक सवाल पूछने पर छीना जर्नलिस्ट का कैमरा, भड़के नेटिजन्स बोले- 'मेंटल बैलेंस चला गया है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Updates: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम 3' ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' से ज्यादा कमाया, जानें गुरुवार का कलेक्शन
सोहेल खान और Seema Sajdeh का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक क्यों हुआ, 24 साल की शादी क्यों टूटी?
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget