एक्सप्लोरर

Singham Again Box Office Collection Day 2: 'बाजीराव सिंघम' की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, दूसरे दिन क्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी फिल्म ?

Singham Again Box Office Collection: अजय देवगन की दिवाली रिलीज फिल्म 'सिंघम अगेन' को बंपर ओपनिंग मिली है. वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कलेक्शन कर लिया है.

Singham Again Box Office Collection Day 2: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज ‘सिंघम अगेन’ साल की सबसे बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी. 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही इस फिल्म से अजय देवगन के फैंस को एक परफेक्ट और धमाकेदार दिवाली ट्रीट मिली है.

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की ये पांचवीं फिल्म है और सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है. इस फिल्म की बंपर ओपनिंग हुई है और इसी के साथ ये अजय देवगन के करियर की हाईएस्ट ओपनर भी बन गई है. इस फिल्म ने सनी देओल की गदर 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन (40 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर दिया है.  चलिए यहां जानते हैं ‘सिंघम अगेन’ ने दूसरे दिन अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है?

‘सिंघम अगेन’ ने दूसरे दिन कितना किया कलेक्शन?
‘सिंघम अगेन’ रामायण से इंस्पायर्ड है. साल 2014 में रिलीज हुई ‘सिंघम रिटर्न्स’ के एक दशक के बाद ‘बाजीराव सिंघम’ के अपने आइकॉनिक किरदार में अजय देवगन ने इस फिल्म से कमबैक किया है. फिल्म में अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ और करीना कपूर खान ने भी अहम रोल प्ले किया है. वहीं ‘सिंघम अगेन’ में चुलबुल पांडे के किरदार में सलमान खान के कैमियो ने तो दर्शकों को खुश ही कर दिया. इसी के साथ पहले दिन इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

 दिलचस्प बात है कि इस इस कॉप एक्शन फिल्म की रिलीज के पहले दिन कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ से टक्कर हुई थी. हालांकि अजय बॉक्स ऑफिस के ‘सिंघम’ साबित हुए और फिल्म ने 43.50 करोड़ की धमाकेदार कमाई के साथ खाता खोला. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के दूसरे दिन रात 9:40 बजे तक 37.7 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.
  • हालांकि ये आंकड़े शुरुआती हैं. फाइनल डेटा आने के बाद इनमें फेरबदल संभव है.
  • इसी के साथ ‘सिंघम अगेन’ की दो दिनों की कुल कमाई अब 81.2 करोड़ रुपये हो गई है.

सिंघम अगेन’ दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा कर पाएगी पार?
‘सिंघम अगेन’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. 43.50 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग के बाद अब फिल्म दूसरे दिन भी टिकट खिड़की पर शानदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि ये  दूसरे दिन 45 से 50 करोड़ के बीच कमाई कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो ये फिल्म दूसरे दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हैं. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ‘सिंघम अगेन’ दो दिन में शतक जड़ पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें:-Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Collection Day 2: 'रूह बाबा' और 'मंजुलिका' ने जीता दर्शकों का दिल, दूसरे दिन भी ‘भूल भुलैया 3’ पर हुई नोटों की बारिश! जानें- कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget