एक्सप्लोरर

Singham Again Box Office Collection Day 11: दूसरे मंडे ‘सिंघम अगेन’ के छूटे पसीने, 5 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, रूला देगा कलेक्शन

Singham Again Box Office Collection: ‘सिंघम अगेन’ ने दूसरे वीकेंड पर अच्छा कारोबार किया था लेकिन सेकेंड मंडे टेस्ट में ये फिल्म बुरी तरह फेल हो गई है. 11वें दिन फिल्म 5 करोड़ भी नहीं कमा पाई है.

Singham Again Box Office Collection Day 11: अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम अगेन’ साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक थी. इस दिवाली के मौके पर रोहित शेट्टी निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. इस फिल्म को कार्तिक आर्यन की ‘भूल-भुलैया 3’ से भी क्लैश करना पडा था. हालांकि ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और बंपर कलेक्शन कर डाला.

हालांकि इस बीच पहले हफ्ते में फिल्म की कमाई घटी लेकिन इसने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली. इसके बाद दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. चलिए यहां जानते हैं ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे कितना कलेक्शन किया है?

सिंघम अगेनने 11वें दिन कितनी की कमाई?
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ मे कई ए लिस्टर्स एक्टर ने धमाल मचा दिया है. फिल्म में बाजीराव सिंघम के किरदार में अजय देवगन एक बार फिर से छा गए हैं. वहीं करीना कपूर खान, रणवीर सिंह. दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ और अर्जुन कपूर सहित सलमान खान के कैमियो के चलते ये फिल्म दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. हालांकि वीकडेज में ‘सिंघम अगेन’ की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है लेकिन  वीकेंड पर ये जबरदस्त कारोबार कर रही है. पहले वीकेंड के बाद ‘सिंघम अगेन’ ने दूसरे वीकेंड पर भी ताबड़तोड़ कमाई की है.

फिल्म के अब तक के कलेक्शन की बात करें तो ‘सिंघम अगेन’ ने पहले हफ्ते में 173 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 206.75 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के दूसरे मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिंघम अगेन’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 4.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘सिंघम अगेन’ का 11 दिनों की कुल कलेक्शन अब 211.00 करोड़ रुपये हो गया है.

‘सिंघम अगेन’ के लिए बजट निकालना लग रहा मुश्किल
‘सिंघम अगेन’ की कमाई की रफ्तार एक बार फिर वीकडेज में कम हो गई है. दूसरे मंडे को तो ये फिल्म सिंगल डिजिट में सिमट गई और 5 करोड़ की कमाई भी नहीं कर पाई. अजय देवगन की फिल्म का ये हाल देखते हुए इसका बजट निकाल पाना अब मुश्किल लग रहा है. बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ 350 करोड़ के भारी भरकम बजट में बनी है. अब देखने वाली बात होगी कि ‘सिंघम अगेन’ दूसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर पाती है.  

ये भी पढ़ें:-इंटिमेट सीन वाली इन सीरीज को पैरेंट्स से छुपकर ही देखें, नहीं तो हो जाएगी पिटाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget