एक्सप्लोरर

सलमान खान के बचाव में उतरे मीका सिंह, केआरके को बताया घटिया और पब्लिसिटी का भूखा इंसान

सलमान खान के दोस्त और गायक मीका सिंह ने सलमान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले केआरके को आड़े हाथों लिया है और उनके रवैये को बेहूदा बताते हुए एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

मुंबई: सलमान खान के लिए फिल्म 'किक' में 'जुम्मे की रात है' फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में 'आज की पार्टी मेरी तरफ से' जैसे सुपरहिट गाने गानेवाले सिंगर मीका सिंह ने सलमान और कमाल आर. खान के बीच चल रहे मौजूदा विवाद में केआरके को खरी-खोटी सुनाते हुए जमकर लताड़ लगाई है.

हाल ही में सलमान खान ने अपने खिलाफ ऊल-जलूल टिप्पणियां करने के मद्देनजर केआरके पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था, जिससे नाराज होकर केआरके ने सलमान पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं. ऐसे में सलमान खान के दोस्त और गायक मीका सिंह ने सलमान के खिलाफ बयानबाजी करने वाले केआरके को आड़े हाथों लिया है और उनके रवैये को बेहूदा बताते हुए एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की है.

मीका सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, "केआरके एक बेहद घटिया किस्म का इंसान है और वो पब्लिसिटी का भूखा इंसान है. वो चाहता है कि सलमान जैसे बॉलीवुड के बड़े सितारे उसके बारे में कुछ न कुछ कहते रहें ताकि वो लाइमलाइट में बना रहे. वो ऐसे विवादित बयानों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने में माहिर है."

मीका सिंहा कहते हैं कि सलमान खान‌ ने केआरके द्वारा 'राधे' का रिव्यू करने के लिए नहीं बल्कि सलमान खान के खिलाफ तमाम तरह की ऊल-जलूल टिप्पणियां करने और उनके द्वारा चलाई जा रही संस्था 'बीइंग ह्यूमन' को फ्रॉड बताए जाने की वजह से उनके खिलाफ केस किया है.

मीका कहते हैं, "पहली बात तो मैं केआरके को एक फिल्म क्रिटिक मानता ही नहीं हूं. अगर आप एक क्रिटिक हैं भी तो फिल्म को नापसंद करना आपका हक है,‌ उसके बारे में आप कुछ भी कह सकते हैं. मगर आपको ये हक किसने दिया कि आप किसी पर व्यक्तिगत टिप्पणी करें? अपने रिव्यू में 'राधे' की हीरोइन दिशा पाटनी को लेकर भी केआरके ने काफी अश्लील किस्म की टिप्पणियां की हैं. आप इस तरह की घटिया बात कैसे कह सकते हैं?"

मीका कहते हैं कि बॉलीवुड के सितारों ने केआरके की ऊंट-पटांग बातों को हमेशा से इग्नोर किया और वो चुप रहे और यही उनकी सबसे बड़ी गलती है. मीका कहते हैं कि अब वक्त आ गया है कि बॉलीवुड के तमाम सितारे केआरके के खिलाफ एकजुट होकर उसे सबक सिखाएं और अपनी आवाज को इसी तरह से बुलंद करें."

मीका ने कहा कि दिशा पाटनी को टार्गेट करने से पहले केआरके ने सारा अली खान, सोनाक्षी सिन्हा जैसी तमाम हीरोइन्स को भी अश्लील तरीके से निशाने पर लिया था. इसके अलावा उसने बहुत सारे हीरो को भी अपनी वाहियात बातों से खूब परेशान किया है. मीका कहते हैं, "एक दोस्त होने के नाते न सिर्फ मैंने कई बार उसे समझाने की कोशिश की बल्कि कुछ साल पहले उन्हीं के जन्मदिन की पार्टी के मौके पर उन्हें खूब जलील भी किया था. मगर वो फिर भी नहीं सुधरा. इस बर्थडे पार्टी में मेरे अलावा विवेक ओबेरॉय और जैकी भागनानी भी मौजूद थे."

मीका सिंह ने अपने एक बेहद करीबी दोस्त का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली में अपनी प्रॉपर्टी बेचने के दौरान केआरके ने धोखे से अपने ही भाई की प्रॉपर्टी भी जाली दस्तखत कर उसे बेच दी थी, जिसका मामला अभी भी कोर्ट में चल रहा है. मीका कहते हैं, "केआरके खुद एक फ्रॉड किस्म का शख्स है. उसकी हैसियत नहीं है कि वो किसी के बारे में कुछ भी कहे."

विपक्ष के हमलावर रूख के बीच सरकार ने बताया, कब तक देश में सभी को लग जाएगी कोरोना वैक्सीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Advance Booking Day 1: रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 7 करोड़ के पार हुई कमाई
रणबीर कपूर की 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा रही करोड़ों
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म, जानें- कलेक्शन
'जेलर 2' की 7वें दिन भी गूंजी दहाड़, बनी ऐसा करने वाली रजनीकांत तीसरी फिल्म
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
'दलेर मेहंदी से माफी मांगनी पड़ेगी...' मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का सबूत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget