एक्सप्लोरर

इटली में रणवीर-दीपिका के संगीत से सामने आई पहली तस्वीर, यहां देखें

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर और दीपिका की शादी के लिए सभी काफी एक्साइेड हैं. ऐसे में इस ग्रैंड वेडिंग में परफॉर्म करने पहुंची सिंगर हर्षदीप कौर ने लेक कोमो वेन्यू से सबसे पहली तस्वीर सभी के साथ साझा की है.

मिलान: बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर और दीपिका की शादी के लिए सभी काफी एक्साइेड हैं. ऐसे में इस ग्रैंड वेडिंग में परफॉर्म करने पहुंची सिंगर हर्षदीप कौर ने लेक कोमो वेन्यू से सबसे पहली तस्वीर सभी के साथ साझा की है. शादी के जश्न में प्रस्तुति देने के लिए लोकप्रिय गायिका हर्षदीप और संजोय दास सहित संगीत कलाकारों का एक समूह विवाह के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा है. सोशल मीडिया पर ये तस्वीर शेयर करते ही वायरल हो गई है. इस तस्वीर को साझा करते हुए हर्षदीप कौर ने लिखा, 'क्या खूबसूरत दिन है'. तस्वीर में हर्षदीप मिंट ग्रीन कलर के लहंगे और सफेद टर्बन में दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में उनके साथ उनके पति मनकीत सिंह भी नजर आ रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के सभी फंक्शन और ज्वैलरी का Insurance कराया

इसके साथ ही उस रिसॉर्ट की तस्वीरे भी सामने आ चुकी हैं जिसमें रणवीर और दीपिका शादी से पहले अपने परिवारों के साथ ठहरे हुए हैं. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपने 6 साल पुराने रिश्ते को बुधवार को नाम देने जा रहे हैं. अपनी शादी के लिए दोनों कलाकार अपने परिवार और दोस्तों के साथ इटली में हैं. इनकी शादी विला देल बलबियानेलो (villa del balbianello) में होनी हैं, लेकिन दीपिका और रणवीर परिवार और दोस्तों के साथ लेक कोमो के पास बने कास्टा दीवा रिसॉर्ट और स्पा (CastaDiva Resort & SPA) में ठहरे हुए हैं.

इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह के साथ सात फेरे लेंगी दीपिका पादुकोण, देखें वेन्यू के शाही नज़ारे

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि ये रिसॉर्ट भी दीपिका-रणवीर की शादी की विला की तरह ही काफी खूबसूरत है. दीपिका और रणवीर अपनी शादी और रिसेप्शन की सुरक्षा को लेकर भी काफी सीरीयस हैं. ऐसे में वो खुद की और अपने गेस्ट्स की सुरक्षा के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं.

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का फंक्शन शुरू, स्टाइलिस्ट ने कहा- आंखों से आंसू नहीं रुक रहे...

View this post on Instagram
 

EXCLUSIVE pictures from the stunning resort booked by #RanveerSingh & #DeepikaPadukone for wedding. #DeepVeerKiShaadi

A post shared by Bollywood (@filmyhaiboss) on

दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने अपनी शादी के रिसेप्शन कार्ड का ई-इनवाइट भी भेजा है. इस रिसेप्शन में आने वाले सभी गेस्ट्स को एंट्री से पहले यह ई-इनवाइट दिखाना होगा. इस कार्ड की खास बात है इसपर मौजूद QR CODE, जिसे स्कैन करने के बाद ही गेस्ट्स को वेन्यू के अंदर एंट्री मिलेगी.

इटली में शादी से पहले दोस्तों और परिवार के साथ यहां रह रहे हैं दीपिका और रणवीर, देखें तस्वीरें

शादी की अनाउंसमेंट इन दोनों सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए खुद की थी. इस वेडिंग को अटेंड करने के लिए सिर्फ 40 खास मेहमान पहुंचे हैं. इन सभी मेहमानों को रणवीर-दीपिका ने खुद रिसीव किया. बताया जा रहा है कि शादी में शामिल होने पहुंचे इन खास मेहमानों में से कोई भी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक नहीं रखता.

इसमें कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हैं. शादी के बाद 28 नवंबर को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा. लेक कोमो के विला दे बलबियानेलो में सिक्योरिटी के भी खासा इंतजाम किए गए हैं. दोनों की शादी में कोई बाहर का शख्स शामिल न हो या उनके इस निजी फंक्शन में कोई दखलअंदाजी न हो इसके लिए तीन लेवल्स पर सिक्योरिटी के इंतजाम किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Thursday Box Office Collection: थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
थर्सडे को 'स्पाइडर मैन' 334 करोड़ के पार, जानें- 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का कलेक्शन
Ravi kishan सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
रवि किशन सोशल मीडिया पर बने मीम्स के किंग, कभी बोलकर तो कभी ना बोले इंटरनेट पर छाए
Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget