एक्सप्लोरर

Sikandar Final Box Office Collection: 'केसरी 2' के आते ही 'सिकंदर' का हुआ पैकअप, जानें 19 दिनों में कितना कमा गई फिल्म

Sikandar Box Office Collection: सलमान खान की सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर अब पूरी तरह ढेर हो चुकी है. फिल्म के लिए चंद लाख कमाना भी मुश्किल हो रहा है. वहीं केसरी 2 के आते ही इसका पैकअप होना अब तय है.

Sikandar Box Office Collection Day 19: मेगास्टार सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर अपने अंत के करीब पहुंच गई है. ईद के मौके पर रिलीज हुई ये पॉलिटिकल एक्शन ड्रामा सिनेमाघरों से बाहर आने से पहले अपनी अंतिम सांसें गिन रही है.वैसे  एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें थीं लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई. चलिए जानते हैं इसने रिलीज के 19 दिनों में कितनी कमाई कर ली है?

‘सिकंदर’ ने कितनी की 19 दिनों में कमाई?
नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट्स के तहत साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस सिकंदर फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई. फिल्म ने पहले दिन 25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी. त्योहारी वीकेंड के चलते फिल्म के कलेक्शन में वीकेंड पर तेजी भी देखी गई लेकिन ईद की छुट्टियां खत्म होने के तुरंत बाद इसकी कमाई धीमी पड़ती चली गई. भारत में 100 करोड़ रुपये की कमाई करने में इसे लगभग 16 दिन लगे, जो सलमान खान की किसी फिल्म के लिए सामान्य बात नहीं है. वैसे ए.आर. मुरुगादॉस निर्देशित यह फिल्म सलमान खान की लगातार 18वीं फिल्म है, जो 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हुई.

फिल्म ने 19 दिनों में घिसट-घिसट कर 109.9 करोड़ का कारोबार किया है.

केसरी 2 के आते हीबॉक्स ऑफिस पर सिकंदर का हुआ पैकअप
सिकंदर को पहले ही सनी देओल की जाट से मुकाबला करना पड़ रहा था. वहीं अब अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी रिलीज हो गई है. केसरी 2 का काफी बज देखा जा रहा है. ये फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बेस्ड है. फिल्में में अक्षय की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.ऐसे में सिकंदर का अब बॉक्स ऑफिस पर पैकअप होना तय है.वैसे भी इस फिल्म के लिए चंद लाख कमाना भी मुश्किल हो चुका है.

युवराज के बाद सिकंदर बनी सलमान की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म
सिकंदर सलमान खान की सबसे कम कमाई वाली फिल्मों में से एक साबित हुई, इसके अलावा, यह 2008 में युवराज की रिलीज के बाद उनकी सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म भी बन गई. अभिनेता को खुद को फिर से तलाशने और अपने पुराने अवतार में वापस आने की जरूरत है. मेगास्टार अपनी अगली फिल्म चुनने में काफी समय ले रहे हैं. यह देखना दिलचस्प होगा कि अभिनेता किस तरह वापसी करते हैं और बॉक्स ऑफिस पर फिर से अपने नाम का डंका कैसे बजवाते हैं. 

ये भी पढ़ें:-Good Bad Ugly Box Office Collection Day 8: 'गुड बैड अग्ली' बॉक्स ऑफिस पर मचा रही धमाल, 8वें दिन 'गेम चेंजर' के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी
7 करोड़ के बजट में बनी कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई, बनी नौवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी मूवी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget