एक्सप्लोरर

परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'जबरिया जोड़ी' का ट्रेलर हुआ रिलीज़

जबरिया जोड़ी का निर्देशन प्रशांत सिंह ने किया है. फिल्म का ट्रेलर काफी मज़ेदार है. इसमें परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी भी काफी जच रही है. फिल्म दो अगस्त को रिलीज़ होगी.

मुंबई: परिणीति चोपड़ा और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. ट्रेलर काफी मज़ेदार है. इसके डायलॉग्स आपको खूब हंसाएंगे. फिल्म बिहार की पृष्ठभूमी पर आधारित है. इसमें बिहार में लड़कों की जबरन कराई जाने वाली ‘पकड़ुआ शादी’ के मुद्दे को उठाया गया है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फिल्म के ट्रेलर को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, "बैचलर्स सोच लो, ट्रेलर देख लो वरना शादी और श्राद्ध, हम दोनों करवाते हैं." इस फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है.

 

फिल्म के निर्देशक प्रशांत सिंह ने कहा, "यह सच है कि बिहार में सालों से चली आ रही चीजों में एक है दूल्हे का अपहरण. लोग इसके बारे में जानते भी हैं, लेकिन यह कोई नहीं जानता कि उनका अपहरण क्यों किया गया. मुझे लगा कि यह लोगों के लिए जानना बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है कि ऐसा क्यों हो रहा है."

उन्होंने आगे कहा, "सामान्यत: जो दूल्हा भारी दहेज की मांग करता है, उसका अपहरण कर लिया जाता है. यह दहेज-विरोधी है और हमने इसे बेहद ही मजाकिया और हास्यपूर्ण अंदाज में पेश किया है."

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सभी कास्ट और क्रू मौजूद थे. फिल्म परिणीति, सिद्धार्थ, जावेद जाफरी, चंदन रॉय सान्याल और अपारशक्ति खुराना शामिल थे. यह फिल्म दो अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यहां देखें ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ
'रामायण' के राम या रावण... रणबीर कपूर और यश में कौन है ज्यादा रईस? जानिए दोनों की नेटवर्थ

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget