एक्सप्लोरर

श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने बताया- 2021 के लिए क्या है उनका एजेंडा

2020 श्वेता त्रिपाठी शर्मा के लिए काफी बिजी रहा. वह कई वेब सीरीज में नजर आईं.

एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने 2021 में नई चीजों को खाने और नॉन स्टॉप काम करने का लक्ष्य बनाया है. वह नई डांस फॉर्म और अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए शूटिंग शुरू कर चुकी हैं. शर्मा ने कहा, “2021 के लिए मेरा एजेंडा एक स्टूडेंट हो जाने का है. मैं बैले डांस डांस सीखना शुरू कर चुकी हूं. मैंने शतरंज सीखना भी शुरू कर दिया है और जल्द ही  देशभर में घूमने की भी योजना है. मैं हमेशा सीखना चाहती थी लेकिन कभी टाइम की कमी तो भी कभी साधन की. मेरी वॉइस ओवर में बहुत दिलचस्पी है, मैं ऑडियो बुक्स बनाना चाहती हूं.”

श्वेता त्रिपाठी के लिए 2020 काफी बिजी साल रहा- रात अकेली है, कार्गो, द गोन गेम और मिर्जापुर 2 जैसे प्रोजेक्ट्स में वह नजर आईं. वहीं 2021 भी वह बहुत व्यस्त रहने वाली हैं. वह एक अनटाइटिल वेब सीरिज की शूटिंग कर रही हैं और आकाश खुराना की रश्मि रॉकेट में एक कैमियो में नजर आएंगी.

एक्ट्रेस ने कहा, “इसके अलावा गोन गेम सीजन2, मिर्जापुर 3 और एस्केप लाइव भी हैं. कुछ शॉर्ट फिल्मस हैं और फीचर फिल्म हैं. ” उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं सोचती कि दस या बीस प्रोजेक्ट करूंगी, पर जितना भी करुंगी. मैं अपने कैरेक्टर्स के साथ पूरा न्याय करना चाहती हूं. ”

डिजिटल स्पेस में बड़े स्टार्स की एंट्री पर शर्मा का कहना है, “स्टार्स की ऑडियंस के दिल में विशेष जगह होती है और वेब ने भी स्टार्स बनाए हैं. पर आप कुछ भी कर लो, हम किसी भी स्टोरी से बड़े नहीं हैं. यह सच 2020 में भी साबित हुआ है. लोग सिर्फ अच्छे नैरेटिव और परफॉर्मेंस को देखना चाहते हैं. शेर के मुंह में अभी खून लग गया है. अब पब्लिक कुछ भी देख लेने के लिए तैयार नहीं है. उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि आप एक स्टार किड हो, स्टार हो या न्यू कमर. वेब ने एक हद तक सभी के लिए बराबरी ला दी है. ”

पिछले कुछ दिनों में बॉलिवुड कई बहसों और वाद विवाद में उलझ गया है. शर्मा का मानना है कि एक स्वस्थ्य संवाद से एक विकसित वर्क प्लेस बनता है. हालांकि वह इनसाइडर और आउटसाइडर की बहस को बेकार बताती हैं.

शर्मा ने कहा, “ सिर्फ एक उद्योग को टारगेट करना सिर्फ पाखंड है और कुछ नहीं. बैकिंग से मदद मिलती है लेकिन यह सिर्फ शुरुआती मदद होती है इसके बाद का रास्ता आपको ही तय करनी पड़ती है. जो लोग अब भी इनसाइडर और आउटसाइडर के बारे में बात कर रहे हैं, वे टैलेंट और हार्ड वर्क के बारे में बात क्यों नहीं करते.  स्टार किड्स और आउटसाइडर्स दोनों का अपना-अपना स्ट्रगल है. सिक्के के दोनों पहलुओं पर बात होनी चाहिए.”

यह भी पढ़ें:

अर्जुन कपूर ने तैमूर को दिए गिफ्ट्स, करीना ने फोटो शेयर करते हुए कहा- Thank you

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को 10 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'धरम जी ने मुझे कभी काम करने से नहीं रोका', हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं- उनके जाने से बेटियां दर्द में हैं
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन में बिगड़ी शबाना आजमी की तबीयत, हाथ पकड़कर ले जाते दिखे लोग

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget