एक्सप्लोरर

एक ही दिन एक ही साल पैदा हुए थे दोनों महारथी, एक जैसा कर रहे काम, एक्टिंग का हर कोई कायल

Ranvir Singh and Shweta Tripathi Birthday: रणवीर सिंह ने अपनी एनर्जी और कई तरह के रोल्स से दर्शकों के दिल में जगह बनाई है, वहीं श्वेता त्रिपाठी ने अपने सादगी भरे अंदाज से हर रोल को खास बनाया है.

Ranvir Singh and Shweta Tripathi Birthday : 6 जुलाई का दिन बॉलीवुड के दो चमकते सितारों, रणवीर सिंह और श्वेता त्रिपाठी के लिए खास है, क्योंकि दोनों का जन्मदिन है. जहां रणवीर की एनर्जी और दमदार अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री का 'एनर्जी बंडल' बना दिया है. वहीं, 'मसान' फेम श्वेता की संवेदनशील और गहरी अभिनय शैली ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई.

6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्मे रणवीर सिंह ने अपनी बिंदास शख्सियत और दमदार अभिनय से बॉलीवुड में तहलका मचा दिया. इंडियाना यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद रणवीर ने विज्ञापन की दुनिया में कदम रखा, लेकिन उनका सपना हमेशा सिनेमा था.

एक ही दिन एक ही साल पैदा हुए थे दोनों महारथी, एक जैसा कर रहे काम, एक्टिंग का हर कोई कायल

बैंड बाजा बारात

साल 2010 में यशराज फिल्म्स की 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू करते ही उन्होंने फिल्मफेयर बेस्ट मेल डेब्यू अवॉर्ड जीता. 'लुटेरा' में उनके चोर, 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में जिद्दी आशिक, 'बाजीराव मस्तानी' में योद्धा बाजीराव और 'पद्मावत' में क्रूर अलाउद्दीन खिलजी जैसे किरदारों ने उनकी बहुमुखी प्रतिभा को पर्दे पर पेश किया.

संजय लीला भंसाली के साथ उनकी जोड़ी ने हर बार पर्दे पर जादू बिखेरा. उनकी हालिया चर्चा 'धुरंधर' को लेकर है, जो एक स्पाई थ्रिलर है और उनके जन्मदिन पर इसका टीजर रिलीज होने की उम्मीद है.

निजी जिंदगी में रणवीर, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ अपने रिश्ते और खुशमिजाज अंदाज के लिए जाने जाते हैं. साल 2018 में उन्होंने एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ शादी की. सिंधी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रणवीर को एक बेटी है, जिसका नाम दुआ है.

उन्होंने 'गली बॉय' और '83' जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदारों को निभाया. उन्हें वर्सेटाइल एक्टिंग और स्टाइल ने बॉलीवुड के टॉप स्टार में से एक बना दिया है.
एक ही दिन एक ही साल पैदा हुए थे दोनों महारथी, एक जैसा कर रहे काम, एक्टिंग का हर कोई कायल

श्वेता तिवारी करियर जर्नी 

अब बात करते हैं श्वेता त्रिपाठी की. उनका जन्म 6 जुलाई 1985 को नई दिल्ली में हुआ. उन्होंने 'मसान' में 'शालू गुप्ता' के किरदार से दर्शकों का दिल जीता. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से पढ़ाई के बाद उन्होंने मुंबई में थिएटर और प्रोडक्शन में काम शुरू किया. 'क्या मस्त है लाइफ' में 'जेनिया खान' के किरदार से टीवी पर शुरुआत करने वाली श्वेता ने 'हरामखोर', 'गॉन केश' और 'मिर्जापुर' में अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवाया. 'मिर्जापुर' में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने महिला किरदारों की नई परिभाषा गढ़ी.

हाल ही में उन्होंने एक महिला-प्रधान लव स्टोरी को अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत लॉन्च किया.

श्वेता अपनी नेचुरल एक्टिंग और किरदारों में गहराई लाने के लिए मशहूर हैं. 'ये काली काली आंखें' जैसे प्रोजेक्ट्स में उनके अभिनय ने दर्शकों का दिल जीता. वह छोटे और प्रभावशाली किरदारों से पर्दे पर छा जाती हैं.

श्वेता एंड चैतन्या मैरिज

श्वेता ने 2018 में रैपर चैतन्य शर्मा (स्लो चीता) से गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की. दोनों की मुलाकात एक फ्लाइट में हुई थी, जो रोमांटिक प्रपोजल तक पहुंची. श्वेता को स्कूबा डाइविंग और जर्नी का शौक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सिर्फ एक ही किंग है...' शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, किंग नए पोस्टर पर लुटाया प्यार
शाहरुख खान के मुरीद हुए करण जौहर, 'किंग' के नए पोस्टर पर लुटाया प्यार
'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
'दृश्यम 3' वर्सेस 'दृश्यम 2': सेकंड पार्ट ने चौथे वीक में तीसरे पार्ट को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा हाल
'रामायण' के क्लैश से डरे अंशुमन झा! आगे बढ़ाई अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज डेट
'रामायण' से डरे अंशुमन झा! आगे बढ़ाई अपनी फिल्म 'लकड़बग्घा 2' की रिलीज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: 3 सीटों पर महायुति को बढ़त, एक पर शरद पवार गुट आगे
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget