एक्सप्लोरर

भाई सुशांत सिंह की आत्मा की शांति के लिए श्वेता करेंगी सामूहिक प्राथर्ना का आयोजन, फैंस से की ये अपील

श्वेता सिंह कीर्ति ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से एक साथ आने और सामूहिक रूप से दिवंगत अभिनेता के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है. सुशांत की दो महीने की पुण्यतिथि के मौके पर श्वेता ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट की.

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने स्वतंत्रता दिवस पर लोगों से एक साथ आने और सामूहिक रूप से दिवंगत अभिनेता के लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया है. सुशांत की दो महीने की पुण्यतिथि के मौके पर श्वेता ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर इस बारे में पोस्ट की.

श्वेता ने लिखा, "आपको हमें छोड़कर गए 2 महीने हो गए हैं और हम अभी भी सच्चाई जानने के लिए लड़ रहे हैं कि वास्तव में उस दिन क्या हुआ था. मैं आप सभी से निवेदन करती हूं कि कृपया सुशांत सिंह राजपूत के लिए 24 घंटे की वैश्विक प्रार्थना से जुड़ें, ताकि सच्चाई कायम रहे और हमें अपने प्रिय सुशांत को न्याय मिले."

इसके साथ ही उन्होंने सुशांत के लिए प्रार्थना सभा की जानकारी देता हुआ एक पोस्टर भी साझा किया. सुशांत की 14 जून को मृत्यु हो गई थी.

सुशांत की पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे ने भी लोगों से इस वैश्विक प्रार्थना सभा में भाग लेने के लिए कहा है. अंकिता ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "सुशांत आपको गए 2 महीने हो गए हैं और मुझे पता है कि आप जहां भी हो खुश हो. कृपया कल (15 अगस्त) सुबह 10 बजे आप सभी हमारे साथ शामिल हों और हमारे प्रिय सुशांत के लिए प्रार्थना करें."

बता दें कि कंगना रनौत, कृति सैनन, वरुण धवन, परिणीति चोपड़ा, सिद्धांत चतुर्वेदी और जरीन खान समेत कई बॉलीवुड सितारे भी सुशांत के परिवार के सदस्यों के साथ जुड़कर सीबीआई जांच की मांग के उनके अभियान को समर्थन दे रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget