एक्सप्लोरर

जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा था ये एक्टर, 10 मिनट के लिए थम गई थीं सांसें लेकिन नहीं मानी हार, आज हैं करोड़ों के मालिक

ये बात सुनने में आपको अजीब लग रही होगी, लेकिन इस एक्टर ने खुद बताया था कि वो क्लीनिकली मर चुके थे. ये उनका जज्बा और उनके फैंस की दुआएं हैं कि वो फिर से फिल्मों में वापसी कर चुके हैं.

हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है और ऐसी स्थिति में भी हौसला बनाकर रखना और जिंदा रहने की चाहत रखना काबिल-ए-तारीफ है. ये जो बात हम कर रहे हैं ये अतिशयोक्ति नहीं, बल्कि सच है. हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के जाने-माने एक्टर श्रेयस तलपड़े की. 

उन्हें बीते साल दिसंबर के महीने में फिल्म 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग के दौरान हार्ट अटैक आया था. उनकी एंजियोप्लास्टी के बाद वो पूरी तरह से ठीक हैं. लेकिन उस दौरान उनकी सांसें पूरे 10 मिनट के लिए थम गई थीं. और इस बात का खुलासा उनकी पत्नी दीप्ति तलपड़े ने किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepti Shreyas Talpade (@deeptitalpade)

क्या हुआ था श्रेयस को?
मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू जंगल' के दौरान श्रेयस को बेचैनी महसूस हुई. वो इतने परेशान हो गए कि अपनी वैनिटी वैन तक नहीं पहुंच पा रहे थे. श्रेयस ने बॉम्बे टाइम्स को बताया था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वो मिलिट्री एक्सरसाइज कर रहे थे. उसी दौरान उन्हें अटैक आया और वो सांस भी नहीं ले पा रहे थे. उनके बाएं हाथ में इतना दर्द था कि वो वैनिटी वैन तक पहुंचकर अपने कपड़े भी नहीं बदल पा रहे थे. उन्होंने बताया कि उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि ये अटैक है, उन्हें लगा कि शायद एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है.

श्रेयस और बॉबी देओल दोनों ने किए थे डरावने खुलासे
श्रेयस ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि क्लीनिकली वो मर चुके थे. हालांकि, डॉक्टर्स ने सीपीआर देकर उनकी जान बचाई. श्रेयस की खास बात ये है कि वो शराब और सिगरेट को हाथ भी नहीं लगाते. ये बात उन्होंने खुद बताई थी और कहा था कि फिर भी उन्हें 47 साल की उम्र में पहली बार हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ा था. बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बॉबी देओल ने भी जानकारी दी थी कि श्रेयस की पत्नी दीप्ति तलपड़े ने उन्हें बताया था कि श्रेयस का दिल दस मिनट के लिए रुक गया था.

कितनी नेटवर्थ है श्रेयस की?
कई छोटी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे श्रेयस आने वाले दिनों में वेलकम टू जंगल और इमरजेंसी में भी दिखने वाले हैं. मराठी टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले श्रेयस का शुरुआती दौर संघर्षों भरा रहा. एक इंटरव्यू के दौरान श्रेयस ने बताया था कि शुरुआती दिनों में उनके पास किराया देने के भी पैसे नहीं होते थे. लेकिन आज श्रेयस लग्जरी लाइफ जी रहे हैं. श्रेयस Nine Rasa नाम के एक ओटीटी प्लेटफॉर्म के मालिक हैं. और उनके पास सीए नॉलेज के मुताबिक, 47 करोड़ की नेटवर्थ है. श्रेयस आज एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं और उनके पास कई ब्रांड्स के एंडोर्समेंट भी हैं. श्रेयस के पास मुंबई के ओशिवारा में एक शानदार घर है और उनके पास करोड़ों की कारों का कलेक्शन है. इन कारों में मर्सिडीज और ऑडी की कारें शामिल हैं.

और पढ़ें: जब पर्दे के 'इकबाल' को कहा गया था 'कैंसिल कर दो शादी', तब क्या किया था मिडिल क्लास फैमिली के इस एक्टर ने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
नेटफ्लिक्स पर पसंद आई 'इक्का' तो देख डालिए सनी देओल की 33 साल पुरानी कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म, कमाया था 356% प्रॉफिट
Friday BO Collection: 'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
'धमाल 4' ने की 'वेलकम टू द जंगल' की हालत खराब, 'गट्टा कुश्ती 2' ने मचाया धमाल, जानें फ्राइडे कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' का खेल खत्म, 50 करोड़ कमाना भी हुआ मुश्किल, जानें कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget