एक्सप्लोरर

मेरे लिए बेहतर काम करना और अपने काम में सुधार लाना चुनौतीपूर्ण: श्रद्धा कपूर

'हसीना पारकर' के बाद श्रद्धा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में काम करने जा रही हैं. साथ ही वह 'साहो' में प्रभाष के साथ नजर आएंगी.

मुंबई: अपनी फिल्मों 'साहो' और 'साइना' की शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहीं अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि किसी फिल्म की विधा उनके लिए चुनौती नहीं है बल्कि चुनौती हर फिल्म में अपने काम में सुधार लाने में निहित है. अपनी आगामी फिल्म 'हसीना पारकर' के प्रचार में व्यस्त श्रद्धा से पूछा गया कि वह रोमांटिक फिल्मों या भावनात्मक व सशक्त किरदार वाले फिल्मों में से किसे करना ज्यादा पसंद करती हैं.

इस पर उन्होंने यहां से कहा, "हर फिल्म की अपनी चुनौती होती है. मैं यह नहीं कह सकती कि प्रेम कहानी वाली फिल्म करना ज्यादा मुश्किल होता है या भावनात्मक फिल्में करना ज्यादा मुश्किल होता है. मुझे लगता है कि मेरे लिए बेहतर काम करना और अपने काम में सुधार लाना चुनौतीपूर्ण है."

'हसीना पारकर' के बाद श्रद्धा भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में काम करने जा रही हैं. साथ ही वह 'साहो' में प्रभाष के साथ नजर आएंगी.

इन दोनों फिल्मों के बारे में अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अभी तक 'साइना' की शूटिंग नहीं शुरू की है और वह इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर तैयारी कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि अब वह 'साहो' की शूटिंग करेंगी. फिल्म की शूटिंग हिंदी और तेलुगू में होगी.

फिल्म 'हसीना पारकर' में श्रद्धा अपने भाई सिद्धांत कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी, उन्होंने इसे शानदार अनुभव बताया.

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें अभी भी यकीन नहीं होता कि उन्होंने अपने भाई के साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि वक्त गुजरने के साथ दोनों इस फिल्म में साथ काम करने से जुड़ी यादों को ताजा करेंगे.

फिल्म में वह मुंबई के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के किरदार में हैं.

श्रद्धा ने बताया कि यह एक ऐसी महिला की कहानी है, जिसे अपने जीवन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और बहुत कुछ खोना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
सलमान खान के साथ होगी ‘कॉफी विद करण 9’ की धमाकेदार शुरुआत, करिश्मा कपूर भी आएंगी नजर
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढ़ाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
Jailer 2 Advance Booking Day 1: 'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों, 'जन नायकन' का तोड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कमा डाले करोड़ों
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात
चाइल्ड आर्टिस्ट ने ऐश्वर्या राय संग शेयर की बीटीएस तस्वीरें, एक्ट्रेस की तारीफ में कह दी ये बात

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget