एक्सप्लोरर

बड़ी ख़बर: सुशांत सिंह राजपूत केस में हुई पहली गिरफ़्तारी, रिया का भाई शौविक चक्रवर्ती गिरफ़्तार

आज उनसे लगातार पूछताछ हो रही थी. माना जा रहा है कि अब शौविक की गिरफ्तारी के बाद रिया से भी एक बार फिर ड्रग्स को लेकर पूछताछ हो सकती है.

मुंबई: मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत प्रकरण से जुड़े मादक पदार्थ मामले में रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया. शौविक के अलावा अभिनेता सुशांत के ‘हाउस मैनेजर’ सैमुअल मिरांडा को भी गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि आज शौविक से लगातार पूछताछ हो रही थी. माना जा रहा है कि शौविक की गिरफ्तारी के बाद अब रिया से भी एक बार फिर ड्रग्स को लेकर पूछताछ हो सकती है.

परिहार ने कहा, शौविक के निर्देश पर मादक पदार्थ खरीदे’

इससे पहले एनसीबी ने शुक्रवार को मुम्बई की एक अदालत से कहा कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत प्रकरण से जुड़े मादक पदार्थ मामले में गिरफ्तार किए गए अब्देल बासित परिहार ने बताया है कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर मादक पदार्थ खरीदा करता था. एनसीबी ने यह जानकारी अदालत को दी.

मामले की जांच के सिलसिले में प्रमुख आरोपी रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और अभिनेता सुशांत के ‘हाउस मैनेजर’ सैमुअल मिरांडा के परिसरों में एनसीबी ने शुक्रवार को छापेमारी भी की. दोनों को पूछताछ के लिए तलब भी किया गया.

मुम्बई की अदालत ने शुक्रवार को परिहार (23) को नौ सितम्बर तक एनसीबी की हिरासत में भेजा दिया. एनसीबी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपी जैद विलात्रा (21) से पूछताछ के आधार पर परिहार को गिरफ्तार किया गया था.

परिहार की हिरासत की मांग करते हुए एनसीबी ने अदालत से कहा कि विलात्रा ने पूछताछ के दौरान बताया था कि उसने परिहार को गांजा दिया था.

एनसीबी ने अदालत से कहा, ‘‘ परिहार ने अपने बयान में कहा कि वह शौविक चक्रवर्ती के निर्देशों पर विलात्रा और एक अन्य व्यक्ति कैज़ान इब्राहिम से मादक पदार्थ खरीदता था.’’ एजेंसी ने बताया कि परिहार के शौविक के लिए मादक पदार्थ लेने के अन्य कई उदाहरण भी हैं.

एनसीबी ने कहा , ‘‘ आरोपी के बयान से यह स्पष्ट है कि वह बड़ी हस्तियों और मादक तस्करों से जुड़े एक बड़े मादक पदार्थ नेटवर्क का एक सक्रिय सदस्य है.’’ उसने कहा कि परिहार ने कई नामों का खुलासा किया है और बड़े तस्करों को पकड़ने के लिए उसकी हिरासत जरूरी है.

एनसीबी ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में मादक पदार्थ पहलू की जांच जारी है. उसने कहा कि मुम्बई, खासकर बॉलीवुड में मादक पदार्थ गिरोहों को जड़ से उखाड़ने के लिए भी यह जरूरी है.

गौरतलब है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में 14 जून को मृत मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan BO Day 1 Live Updates: 'जना नायकन' ओपनिंग डे पर तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड, दोपहर 3 बजे तक 14 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'जना नायकन' की बंपर ओपनिंग तय! दोपहर 3 बजे तक कलेक्शन 14 करोड़ के पार
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये
जितेंद्र ने 4.25 लाख में खरीदा था भारत भूषण का बंगला, आज उसी जमीन की कीमत है 450 करोड़ रुपये

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget