एक्सप्लोरर

Raj Kundra Pornography Case: पॉर्न केस में फंसे पति राज कुंद्रा पर शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पॉर्न वीडियो बनाने के मामले में जेल में हैं. एक्ट्रेस ने पहली बार इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. शिल्पा शेट्टी ने आज बयान जारी किया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा इन दिनों पॉर्न वीडियो बनाने के मामले में जेल में हैं. एक्ट्रेस ने पहली बार इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. शिल्पा शेट्टी ने आज बयान जारी करते हुए लिखा है कि वो इस मामले पर अभी चुप ही रहेंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है.

एक्ट्रेस ने लिखा है, ''मैंने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, आगे भी नहीं करुंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है.'' एक्ट्रेस ने आज सोशल मीडिया पर लिखा है, ''हां, पिछला कुछ दिन मेरे लिए बहुत ही मुश्किल भरा रहा है. मेरे और परिवार के ऊपर बहुत सारे आरोप लगे हैं. मुझे ट्रोल किया गया है. सिर्फ मुझे ही नहीं मेरे परिवार को भी इसमें घसीटा गया है. मैंने इस मामले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है, आगे भी नहीं करुंगी क्योंकि ये मामला अभी कोर्ट में है. आप लोग मेरी तरफ से गलत कोट लिखना बंद करें.''

एक्ट्रेस ने लिखा, ''मेरी फीलॉसिफी ये है कि किसी से कंप्लेन मत करो, किसी को एक्सप्लेन मत करो.''

एक्ट्रेस ने कहा है कि उन्होंने पूरा भरोसा है कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी. एक्ट्रेस ने लिखा, ''मैं सिर्फ इतना कह सकती हूं कि इस मामले की जांच चल रही है और मुझे मुंबई पुलिस और हमारी न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है.''

अपने स्टेटमेंट में आगे शिल्पा ने एक अपील की है. उन्होंने लिखा है, ''मैं एक मां होने के नाते अपने बच्चों की प्राइवेसी के लिए अनुरोध करती हूं. हमारे बारे में कोई भी खबर बिना वेरिफाई किए ना छापें.'' 

एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि वो भारत की नागरिक हैं और सारे कानूनों का पालन करती हैं. वो 29 सालों से मेहनत से काम कर रही हैं. उनका कहना है कि लोग उन पर भरोसा करते हैं और किसी को भी निराश नहीं करेंगी.

सबसे आखिर में उन्होंने लिखा है, ''मुझे और मेरे परिवार को निजता का अधिकार है. मीडिया ट्रायल ना करें. कानून को अपना काम करने दें. सत्यमेव जयते!''

आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस ने 19 जुलाई को गिरफ्तार किया था. उनके ऊपर पॉर्न वीडियो बनवाकर उसे ऐप के जरिए स्ट्रीम कराने का आरोप है. 27 जुलाई को राज कुंद्रा को अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.

यह भी पढ़ें

पति राज कुंद्रा की वजह से बर्बाद हो जाएगी शिल्पा शेट्टी की ब्रैंड वैल्यू, सारे एक्सपर्ट ने बताई एक ही बात

शिल्पा शेट्टी ही नहीं, विवादों के चलते इन बड़े स्टार्स को दिखाया गया शो से बाहर का रास्ता, रातों-रात छिन गया काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
कार एक्सीडेंट के बाद ए आर रहमान के बेटे अमीन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मैं गाड़ी नहीं चला रहा था'
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
गुड्डू पंडित से 275% ज्यादा कालीन भैया ने कमाया, जानें 'मिर्जापुर द मूवी' में किस स्टार ने कितने करोड़ फीस ली
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
उर्मिला मातोंडकर के एक्स पति ने पत्नी पर लुटाया प्यार, शेयर की रिसेप्शन की तस्वीरें
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश
श्रद्धा कपूर फिल्म 'ईठा' की नई रिलीज डेट आउट, अब 'टॉक्सिक' से नहीं अक्षय कुमार की फिल्म से होगा क्लैश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget