एक्सप्लोरर

60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप तो शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन पर लगा दिया ताला, नोट में लिखी ये बात

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने अपना फेमस रेस्टोरेंट बैस्टियन बांद्रा पर ताला लगा दिया था. एक्ट्रेस ने ये फैसला उन पर और उनके पति राज पर लगे 60 करोड़ के धोखधड़ी के आरोप के कुछ हफ्ते बाद लिया है.

लगता है शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार मुश्किल दौर से गुज़र रहा है. बॉलीवुड अभिनेत्री और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप लगने के कुछ हफ़्ते बाद, शेट्टी ने अब अनाउंसमेंट की है कि वह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आइकॉनिक रेस्टोरेंट, बैस्टियन को बंद कर रही हैं. इस पोस्ट को इंस्टा पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस इमोशनल भी हो गईं.

रेस्टोरेंट के बंद होने पर शिल्पा शेट्टी हुईं इमोशनल
बता दें कि मंगलवार को, शिल्पा शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक लंबा नोट शेयर करते हुए अपने फैंस और फ़ॉलोअर्स के साथ ये खबर शेयर की,उन्होंने लिखा, "यह गुरुवार एक युग का अंत है क्योंकि हम मुंबई के सबसे आइकॉनिक डेस्टिनेशन में से एक, बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कह रहे हैं. एक ऐसा वेन्यू जिसने हमें अनगिनत यादें, ना भूलने वाली रातें और ऐसे पल दिए जिन्होंने शहर की नाइटलाइफ़ को शेप दिया, अब अपना फाइनल प्रणाम कर रहा है."

शिल्पा ने अपने नोट में आगे लिखा, “इस लीजेंडरी स्पेस का सम्मान करने के लिए, हम अपने सबसे करीबी संरक्षकों के लिए एक बेहद खास शाम की प्लानिंग कर रहे हैं. पुरानी यादों, एनर्जी और मैजिक से भरी एक रात, जिसमें बैस्टियन के साथ आखिरी बार जुड़ी हर चीज़ का जश्न मनाया जाएगा. बैस्टियन बांद्रा को अलविदा कहने के साथ ही, हमारा गुरुवार रात का रिचुअल आर्केन अफेयर अगले हफ्ते बैस्टियन एट द टॉप में जारी रहेगा, जो नए एक्सपीरियंस के साथ एक नए चैप्टर में इस लीगेसी को आगे बढ़ाएगा."


60 करोड़ की धोखाधड़ी का लगा आरोप तो शिल्पा शेट्टी ने अपने रेस्टोरेंट बैस्टियन पर लगा दिया ताला, नोट में लिखी ये बात

बता दें कि बैस्टियन बांद्रा, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और रेस्टोरेंट मालिक रंजीत बिंद्रा का पार्टनरशिप में प्रोजेक्ट है. 2016 में ये रेस्टोरेंट शुरू किया गया था और ये अपने सी फूड के लिए फेमस है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा पर धोखाधड़ी का आरोप
गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पर आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मुंबई के एक बिजनेसमैन से लोन कम इनवेस्टमेंट डील के बहाने 60.4 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है. इस मामले में एक और अज्ञात आरोपी है.

शिकायतकर्ता दीपक कोठारी ने आरोप लगाया है कि कपल ने उनसे 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी की, जिसमें शेट्टी और कुंद्रा की अब बंद हो चुकी कंपनी, बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड शामिल थी. कोठारी के अनुसार, उन्होंने 2015 से 2023 के बीच बिजनेस को एक्सटेंड करने के बहाने ये अमाउंट इनवेस्ट किया लेकिन कथित तौर पर इस राशि का पर्सनल खर्चों के लिए मिसय़ूज किया गया. ईओडब्ल्यू अब मामले की जांच कर रही है. वहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने आरोपों को बेसलेस बताया है.
ये भी पढ़ें:-Vash Level 2 Box Office Day 7: 'वॉर 2'-'कुली' पिट गई, लेकिन इस फिल्म ने चुपचाप 7 दिन में वसूल लिया अपना 100 फीसदी बजट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
जब कैटरीना कैफ के सामने डायलॉग भूल गए थे नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, बोले- लोग गलतियों को पसंद करते हैं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
'रामायण' में हनुमान बनेंगे सनी देओल, किरदार को लेकर बोले- ये आसान नहीं
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
रामानंद सागर की रामायण में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला ऐतिहासिक श्रीराम का रोल
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget