एक्सप्लोरर

शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया क्यों थामा कांग्रेस का हाथ, राहुल गांधी के ट्रोल होने पर कही बड़ी बात

दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कई सालों बाद बीजेपी से नाता तोड़ दिया है. इसके बाद उन्होंने बताया है कि आखिर को क्यों कांग्रेस का साथ थाम रहे हैं.

बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा को लगता है कि कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य है. शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ा है. ऐसे में हाल ही में मीडिया से मुखातिब हुए शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया, "आखिरकार आपने वह कर ही दिया, जिसके बारे में हम बहुत अरसे से सुनते आ रहे थे?" अभिनेता ने हंसते हुए कहा कि "राज की बात तो सब जानते थे. हां, मैंने सोनिया जी, राहुल और प्रियंका के साथ हाथ मिलाया है. मैं अब कांग्रेस का हिस्सा हूं."

इसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल किया गया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया? इसका जवाब देते हुए शत्रुघ्न ने कहा, "क्यों? मैंने कांग्रेस में शामिल होना क्यों चुना? मैंने बहुत सोच विचार कर यह फैसला किया है. और क्यों नहीं? कांग्रेस वहीं पार्टी है, जिसने भारत को आजाद कराया. उसने हमें सरदार वल्लभ भाई पटेल, पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे राष्ट्रीय नेता दिए हैं."

शत्रुघ्न सिन्हा के बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल होने पर बोलीं सोनाक्षी- 'पापा को ये फैसला बहुत पहले कर लेना था'

शत्रघिन से आगे कहा गया, "वह अतीत की बात थी. अब कांग्रेस में उस तरह के नेता कहां हैं?" इसपर उन्होंने कहा, "ऐसी ही दलील हम भाजपा के लिए भी दे सकते हैं. मैंने एल.के. आडवाणी और अटल बिहारी जी जैसे महान नेताओं के कारण उनसे हाथ मिलाया था. नेतृत्व को बदलना ही होता है. आज कांग्रेस राहुल गांधी के हाथों में है."

100 से ज्यादा फिल्म मेकर्स ने वोटर्स से बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए की अपील

राहुल के ट्रोल होने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "लेकिन राहुल पिछले एक साल में काफी परिपक्व हुए हैं. उनका अब उपहास नहीं किया जाता. प्रियंका ने भी राहुल के साथ हाथ मिलाया है. हमें उन्हें मौका देना होगा. मुझे खुशी हुई जब उन्होंने मुझसे बात की और कहा कि पार्टी में मेरा स्वागत करने पर वह बहुत खुश हैं."

कंगना के आरोप पर पहलाज निहलानी का पलटवार, कहा- मुझसे पंगा मत लो

इसके साथ ही शत्रुघ्न ने उर्मिला मातोंडकर के कांग्रेस में शामिल होने पर खुशी जताई. शत्रुघ्न ने कहा, "जितना ज्यादा उतना अच्छा. मुझे लगता है कि कांग्रेस भारत का राजनीतिक भविष्य है. उसने भारत को उसके मुश्किल भरे वक्त से गुजरते हुए देखा है. अब वक्त आ गया है कि उन्हें एक और मौका दें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
Thursday Box Office: गुरुवार को 'स्पाइडर मैन' की कमाई को झटका, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
गुरुवार को घटी 'स्पाइडर मैन' की कमाई, 'धमाल 4' ने भी तोड़ा दम, जानें-बाकी फिल्मों का हाल
'धुरंधर' में हर चीज को असली दिखाने के लिए आदित्य धर ने पानी की तरह बहा दिए थें करोड़ों, आर माधवन का खुलासा
'धुरंधर' की डिटेलिंग में आदित्य धर ने खर्च कर दिए थे करोड़ों, आर माधवन का खुलासा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
चीन में किस नौकरी में सबसे ज्यादा कमाते हैं भारतीय? जानें वहां जॉब के नियम
Embed widget