एक्सप्लोरर

'बेटी की परवाह नहीं है?' जब Sonakshi Sinha ने शत्रुघ्न सिन्हा से कही शादी की बात तो एक्टर बोले- मैं ढूंढ़ता हूं ना

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि जब उन्होंने अपनी शादी के बारे में पिता शत्रुघ्न सिन्हा को बताया था तो उनका रिएक्शन कैसा था.

Sonakshi Sinha Wedding: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं. उन्होंने पिछले महीने जहीर इकबाल के साथ शादी की. उनकी शादी काफी खबरों में रही थी. दरअसल, जब शत्रुघ्न सिन्हा से उनकी बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें भी उतना ही पता है जितना न्यूज पेपर में पढ़ा है.

शत्रुघ्न सिन्हा की इस बात से ये कयास लगाए जाने लगे कि शत्रुघ्न सोनाक्षी की शादी को लेकर खुश नहीं हैं. हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी में मौजूद रहे और सारी रस्में पूरी की और सारी अफवाहों को झूठा करार दिया. 

कैसा था शत्रुघ्न सिन्हा का रिएक्शन?

अब सोनाक्षी सिन्हा Galatta India को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब उन्होंने पहली बार पापा शत्रुघ्न को शादी की प्लानिंग के बारे में बताया था तो उनका रिएक्शन कैसा था. 

सोनाक्षी ने कहा, 'पहले मैं उन्हें बताने से काफी डर रही थी. तो सोनाक्षी ने जहीर से कहा कि आप जाओ और कहो. लेकिन फिर उन्होंने हिम्मत जुटाई और अपने पापा से इस बारे में बात की.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

सोनाक्षी ने कहा, 'मैं थोड़ी सी नर्वस थी तो मैं उनके पास गई और पास मैं जाकर बैठ गई. मुझे पता था कि मेरे पापा को मजाक पसंद है तो मैंने उसी के साथ कोशिश की. इसीलिए मैंने थोड़ी डिफरेंट अप्रोच रखी. मैं कॉन्फिडेंस में बैठी और पूछा- क्या आपको चिंता नहीं है क्या, बेटी की शादी नहीं हो रही है? आपको परवाह नहीं है? तो इस पर उन्होंने कहा-बिल्कुल है, मैं मम्मी से पूछता रहता हूं. क्यों क्या हुआ? तो इस पर मैंने कहा- मुझे शादी करनी है. तो शत्रुघ्न ने कहा- अच्छा तो मैं ढूंढ़ता हूं ना. फिर मैंने कहा- नहीं मैंने ढूंढ़ लिया है.'

'इस पर उन्होंने पूछा- अच्छा कौन है? फिर मैंने उन्हें जहीर के बारे में बताया कि हम दोनों लंबे समय से साथ में हैं. वो मुझे बहुत खुश रखता है. वो मेरा बेस्ट फ्रेंड है. तो मेरी मेरे पापा के साथ प्यारी बातचीत हुई. मुझे लगा था कि ये मुश्किल होगा, लेकिन ये बहुत आसान था. पूरी बातचीत के बाद मेरे पापा ने कहा- तुम दोनों अडल्ट हो, एक-दूसरे से प्यार करते हो, तो मियां बीवी राजी तो क्या करेगा काजी? कर लो. ये इतना आसान था. अब हमें कुछ और नहीं चाहिए था.'

ये भी पढ़ें- Sonakshi sinha कैसी बहू हैं? सास-ससुर ने शादी के 1 महीने बाद कर दिया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
अफेयर की चर्चा के बीच एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, बीवी सुनीता आहूजा लगा चुकी हैं आरोप
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
रवीना टंडन और परिणीति चोपड़ा की 'मालामाल वीकली 2' में एंट्री, बढ़ा फिल्म का बज
25 साल से एक ही स्टाइल का चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? KBC में खुद बताया इसकी वजह
25 साल से टिंटेड चश्मा क्यों पहनते हैं अमिताभ बच्चन? खुद बताई इसकी असली वजह
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल
'बटवारा 1947' के प्रमोशन में बड़ा हादसा, लापरवाही से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
नेतन्याहू ने अचानक PM मोदी को क्यों किया फोन? विदेश मंत्रालय ने बताया
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget