एक्सप्लोरर

50वें जन्मदिन पर ज़ी सिनेमा दिखाएगा अक्षय कुमार की ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉलीवुड के शहंशाह से यह सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अब जी सिनेमा अक्षय कुमार को लेकर 'शनिवार की रात अक्षय के साथ' पेश कर रहा है, जिसमें उनकी ऐसी फिल्में दिखाई जाएंगी जो अब तक टेलीविजन पर नहीं दिखाई गई हैं.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इस साल 50 साल के हो रहे हैं. इस मौके पर चैनल जी सिनेमा 'शनिवार की रात' में अक्षय की अब तक टेलीविजन पर नहीं दिखाई गई फिल्मों का प्रदर्शन करेगा. जी सिनेमा के शो 'शनिवार की रात' में अब तक अमिताभ बच्चन की बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में दिखाई जाती रही हैं. बॉलीवुड के शहंशाह से यह सिलसिला आगे बढ़ाते हुए अब जी सिनेमा अक्षय कुमार को लेकर 'शनिवार की रात अक्षय के साथ' पेश कर रहा है, जिसमें उनकी ऐसी फिल्में दिखाई जाएंगी जो अब तक टेलीविजन पर नहीं दिखाई गई हैं.

चांदनी चौक की तंग गलियों से निकलकर बैंकॉक में शेफ बनने और फिर फिल्म इंडस्ट्री में एक्शन हीरो के रूप में अपनी शुरुआत करने और वक्त के साथ इस मुकाम पर पहुंचने वाले अक्षय कुमार का सफर बॉलीवुड की सफलतम कहानियों में से एक है. अक्षय कुमार के 25 साल से ज्यादा के सफर के दौरान आई उनकी सुपरहिट फिल्मों का जश्न मनाते हुए जी सिनेमा अब उनके प्रशंसकों के लिए हर शनिवार रात नौ बजे उनकी फिल्में दिखाने जा रहा है.

इस फेस्टिवल की शुरुआत अपराध और प्यार की कहानी 'जानवर' के प्रसारण से होगी, जिसे दो सितंबर को दिखाया जाएगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर, शिल्पा शेट्टी, मोहनिश बहल, आशीष विद्यार्थी और आशुतोष राणा जैसे कलाकार हैं.

akshay

इसके बाद नौ सितंबर को रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'अंदाज' दिखाई जाएगी. इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. 'अंदाज' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कलेक्शन किया था, बल्कि यह फिल्म इसके कलाकारों के शानदार परफॉर्मेस के लिए भी जानी जाती है. इसके बाद जी सिनेमा 16 सितंबर को 'एक रिश्ता' का प्रसारण करेगा, जिसमें अक्षय कुमार मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे.

23 सितंबर को जी सिनेमा 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर' पेश करेगा. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ बॉबी देओल, करीना कपूर और लारा दत्ता जैसे कलाकार हैं.

अक्षय कुमार की ताजा हिट फिल्म 'टॉयलेट-एक प्रेम कथा' के वल्र्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ इस जश्न का समापन होगा.

जी हिंदी मूवीज क्लस्टर के बिजनेस हेड रुचि तिवारी कहते हैं, "शनिवार की रात अमिताभ के साथ जी सिनेमा की सबसे ज्यादा लंबी चलने वाली एक प्रतिष्ठित प्रॉपर्टी थी. अमिताभ बच्चन की फिल्मों ने दर्शकों का दशकों तक मनोरंजन किया. अब बच्चन के बाद अक्षय कुमार एक फैमिली एंटरटेनर के रूप में उभरे हैं, जिनके असंख्य प्रशंसक हैं. ऐसे में वे 'शनिवार की रात' की इस विरासत को और आगे ले जाने में सक्षम हैं."

रुचि ने कहा, "हमें निर्माता-निर्देशक सुनील दर्शन की फिल्में जी सिनेमा की विशाल लाइब्रेरी में जोड़ते हुए भी खुशी हो रही है. इन्हीं फिल्मों ने अक्षय कुमार के सफल करियर की शुरुआत की थी. जी सिनेमा भविष्य में दर्शकों को अक्षय कुमार की आगामी फिल्में 'गोल्ड', '2.0' और 'पैडमैन' भी दिखाएगा."

साल 1988 में एक निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत करने के बाद से ही सुनील दर्शन ने अपनी फिल्मों के सेटेलाइट राइट्स नहीं बेचे. अब उन्होंने जी सिनेमा को अक्षय कुमार की फिल्मों सहित अपनी अन्य ब्लॉकबस्टर फिल्मों के सेटेलाइट राइट्स दिए हैं.

सुनील दर्शन ने कहा, "टेलीविजन एक उभरता माध्यम है जो आज हर घर में उपलब्ध है. जी सिनेमा लाखो घरों में एक पारिवारिक मनोरंजन चैनल के रूप में स्थापित है. अक्षय कुमार के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है. वे बेहद अनुशासित हैं, साथ ही काफी खुशमिजाज भी हैं."

सुनील ने कहा, "अक्षय ने फिल्म 'जानवर' से अपनी वापसी की थी और 'एक रिश्ता' से अपनी स्थिति मजबूत की और 'अंदाज' के बाद नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए. मैंने अक्षय कुमार के अपोजिट कई न्यूकमर्स को लांच किया है, जिनमें करिश्मा कपूर, मिस यूनिवर्स लारा दत्ता, मिस वल्र्ड प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर जैसी नायिकाएं शामिल हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Box Office: ओवरसीज में ‘जना नायकन' का धमाका, 11 दिनों में कमाए करोड़ों, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
ओवरसीज में ‘जना नायकन' ने 11 दिनों में की धांसू कमाई, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
Box office: 250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन
250 करोड़ के पार 'स्पाइडर मैन', 'जन नायकन' ने भी गाड़े झंडे, जानें संडे का कलेक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष हुए आगे, कांग्रेस पर मामूली बढ़त
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget