एक्सप्लोरर

Shakti Kapoor ने Mithun Chakraborty को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा, कहा- 'एफटीआईआई में उन्होंने मेरी रैगिंग की थी'

Shakti Kapoor On Mithun Chakraborty: शक्ति कपूर और मिथुन चक्रवर्ती ने एक साथ एफटीआईआई में पढ़ाई की है. मिथुन शक्ति के सीनियर थे.

Shakti Kapoor Claim Against Mithun Chakraborty: शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने नेगेटिव किरदार से लोगों को चौंका दिया था. नेगेटिव किरदार की वजह से लोगों के बीच शक्ति कपूर को लेकर खौफ था. शक्ति कपूर ने एफटीआईआई से पढ़ाई की है. जहां पर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) उनके सीनियर थे. शक्ति कपूर ने मिथुन चक्रवर्ती को लेकर खुलासा किया है. उन्होंने एक पॉडकास्ट में बताया है कि मिथुन चक्रवर्ती ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उनकी रैगिंग की थी. इतना ही नहीं उनके बाल काट दिए थे और उन्हें एक कमरे में रात को बंद कर दिया था.

टाइमआउट विद अंकित के साथ पॉडकास्ट में शक्ति ने बताया कि कैसे वह रवि वर्मन और अनिल वर्मन से दिल्ली से पुणे ट्रेवल करते हुए मिले थे. रवि की बहन की शादी विनोद खन्ना के परिवार में हुई थी तो वह मुंबई में उनके घर गए थे. उस दौरान वह विनोद खन्ना, राकेश रोशन, और राजेश रोशन के साथ फाइव स्टार होटल में रहे थे.

मिथुन चक्रवर्ती ने की रैगिंग
शक्ति कपूर न आगे बताया राकेश उन्हें छोड़ने के लिए हॉस्टल तक गए थे. जब वह हॉस्टल में घुसे तो उन्होंने एक आदमी को काम करते हुए देखा. वो इंसान मिथुन चक्रवर्ती थे. उन्होंने राकेश को खुद को इंट्रोड्यूस किया और उनके पैर छुए. जब शक्ति ने उनसे पूछा कि क्या आपको बियर चाहिए? उन्होंने मना कर दिया. शक्ति कपूर ने आगे बताया जब राकेश और प्रमोद खन्ना छोड़कर चले गए तो मिथुन ने उन्हें बालों से पकड़ा, उन्हें अपने सीनियर होने के बारे में बताया और शक्ति को कमरे में ले गए. उन्होंने शक्ति को एक कॉर्नर में भेज दिया और अपने दो दोस्तों को बुलाया.

शक्ति कपूर ने आगे कहा- उन्होंने लाइट बंद कर दी. मुझ पर स्पॉटलाइट डाली और पूछा क्या तुम बियर पीना चाहोगे? वहां मिथुन चक्रवर्ती ने शक्ति के स्टाइलिश बाल भी अजीब तरीके से काट दिए. उसके बाद स्विमिंग पूल में फेंक दिया था. शक्ति फूट-फूटकर रोने लगे थे. वह बहुत डर गए थे. उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती से माफी भी मांगी थी.

इसके बाद मिथुन और शक्ति अच्छे दोस्त बन गए थे. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया है. दोनों ने बादल, प्यार का कर्ज, दलाल, गुंडा जैसी फिल्मों में साथ मेंल काम किया है.

ये भी पढ़ें: Tina Dutta पर जब सरेआम बॉयफ्रेंड ने उठाया था हाथ, एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े इस राज से उठाया था पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office: मंडे टेस्ट में 'स्पाइडर मैन' ने किया टॉप, जानें- कैसा रहा 'जना नायकन' से 'धमाल 4' का हाल?
मंडे टेस्ट में 'स्पाइडर मैन' ने किया टॉप, जानें- कैसा रहा 'जना नायकन' से 'धमाल 4' का हाल?
20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर, कैसे?
20 साल में 30,900% बढ़ी संपत्ति, सलमान-अक्षय को पछाड़ ऋतिक रोशन बने बॉलीवुड के दूसरे सबसे अमीर एक्टर
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी
'रामायण' के ट्रेलर में साई पल्लवी के रोल को देख दीपिका चिखलिया ने किया रिएक्ट, बोलीं- थोड़ी सी दुविधा रहेगी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
Arbaaz Khan Birthday: सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
सलमान का भाई और मलाइका का पति कहने पर चिढ़ जाते थे अरबाज खान, जानें वजह
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
पिता थे खिलाफ, जिगरी दोस्त ने दिया साथ, पढ़िए आकिब नबी के सपने की इमोशनल कहानी
'दीपके वहां आंदोलन कर रहा है और आप लोग...', अपने पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
'दीपके से कुछ सीखें', शिवसेना UBT के पदाधिकारियों पर भड़के उद्धव ठाकरे
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
आपका पुराना स्मार्टफोन क्यों करने लगता है हैंग, जानें क्या है सच्चाई?
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
घर की बालकनी में सिगरेट पीने की मांगी जगह... धुत डिलीवरी बॉय ने लड़की से की बदतमीजी
Embed widget