एक्सप्लोरर

Shaitaan Box Office Collection Day 15: बॉक्स ऑफिस से खत्म हो रहा है ‘शैतान’ का काला जादू? 15वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग

Shaitaan Box Office Collection:‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है और इस फिल्म ने जमकर कमाई भी की है. हालांकि अब ‘शैतान’ की कमाई में काफी गिरावट देखी जा रही है

Shaitaan Box Office Collection Day 15: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर सुपरनेचुरल थ्रिलर ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब बवंडर मचाया है. इस फिल्म को ऑडियंस ने काफी पसंद किया है और इसी के साथ ‘शैतान’ ने जमकर कारोबार भी किया है. हालांकि फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव भी बना रहा लेकिन इसने अपने बजट से कईं गुना ज्यादा कमाई कर ली है. चलिए यहां जानते हैं ‘शैतान’ ने रिलीज के 15वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

शैतान’ ने रिलीज के 15वें दिन कितना किया कलेक्शन?
विकास बहल की डायरेक्शनल ‘शैतान’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही इसका क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़ गया था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ‘शैतान’ को देखने के लिए थिएटर्स में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी और इसने दमदार ओपनिंग की थी. 

बता दें कि इस हॉरर थ्रिलर ने रिलीज के दो हफ्तों में जमकर नोट छापे हैं और 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है. अब ये फिल्म रिलीज के तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है. फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘शैतान’ ने 14.75 करोड़ से ओपनिंग की थी. इसके बाद पहले हफ्ते में फिल्म ने 79.75 करोड़ कमाए और दूसरे हफ्ते में ‘शैतान’ का कलेक्शन किया. वहीं अब ‘शैतान’ की रिलीज के 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 15वें दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘शैतान’ की 15 दिनों की कुल कमाई अब 116.65 करोड़ रुपये हो गई है.

शैतान’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?
‘शैतान’ का देश ही नहीं पूरी दुनिया में काला जादू छाया हुआ है. घरेलू बाजार में ये फिल्म 120 करोड़ के आंकड़े से चंद कदम दूर है वहीं वर्ल्डवाइड भी ये फिल्म अपने तूफानी कलेक्शन के साथ नए-नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. जियो स्टूडियो ने ‘शैतान’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकडे शेयर किए हैं इसके मुताबिक फिल्म ने दो हफ्ते में दुनियाभर में 168.42 करोड की कमाई कर ली है. इसी के साथ ये फिल्म शाहिद कपूर की तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया को मात देकर साल 2024 की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

शैतान’ गुजराती फिल्म की है रीमेक
बता दें कि ‘शैतान’ गुजराती फिल्म 'वश' की हिंदी रीमेक है. इस हॉरर थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोडीवाला ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म में अजय देवगन के अलावा आर माधवन ने अपने खौफनाक अवतार से खूब लाइमलाइट बटोरी है. 

यह भी पढ़ें: होली पर शाहरुख खान ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, 'Retro Film Festval' में देखें उनकी ये सुपरहिट फिल्म

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन शाम 6 बजे तक 85 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 6 बजे तक 85 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget