एक्सप्लोरर

'रईस' में शाहरुख तीन लुक में नजर आएंगे

मुंबई: फिल्म 'रईस' में अभिनेता शाहरुख खान को नया लुक देने वाली कॉस्ट्यूम डिजाइनर शीतल शर्मा का कहना है कि अभिनेता इस फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में नजर आएंगे. शीतल ने बताया कि फिल्म में शाहरुख ने एक छोटे से कस्बे के सामान्य युवक से लेकर बड़ा आदमी बनने तक का सफर तय किया है. इसलिए वह तीन लुक में नजर आएंगे. डिजाइनर ने आईएएनएस को बताया, "फिल्म में उनके जीवन के तीन अलग-अलग चरण हैं, इसलिए हमें धीरे-धीरे आगे बढ़ते हुए उन्हें दिखाना पड़ा. बुनियादी तौर पर फिल्म में उनके तीन लुक हैं."

'रईस' 1980 के दशक के गुजरात पर आधारित है. इसमें मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले शख्स की कहानी को दर्शाया गया है जिसे एक कड़क पुलिस अफसर तबाह कर देता है. फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और रेड चिलीज एंटरटेनमेट ने किया है. शीतल का मानना है कि शाहरुख अपने लुक के साथ प्रयोग करने को लेकर बेहद सहज हैं.

डिजाइनर के मुताबिक, "शाहरुख के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है क्योंकि वह अपने लुक के साथ प्रयोग करने को लेकर बेहद खुले हुए हैं. परीक्षण के दौरान उन्होंने कुछ बढ़िया सुझाव दिए. वह अपने किरदार को वास्तविक दिखाने के लिए जितना सभंव हो सके उतनी कोशिश करते हैं."

लुक के बारे में शीतल ने बताया कि शुरुआत में 1980 के दशक के स्टाइल को दिखाया जाएगा. बड़े कॉलर वाली शर्ट होंगी. सबकुछ हल्के रंग का होगा. फिर कहानी बढ़ने के साथ धीरे-धीरे गहरे रंग को दर्शाया जाएगा. राहुल ढोलकिया निर्देशित फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में कदम रख रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hindi Release This Week: 'वेलकम टू द जंगल' से 'राजा शिवाजी' तक, इस हफ्ते OTT से थिएटर तक रिलीज हो रहीं ये धांसू हिंदी फिल्में-सीरीज
'वेलकम टू द जंगल' से 'राजा शिवाजी' तक, इस हफ्ते ओटीटी से थिएटर तक मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
Monday Box Office: मंडे टेस्ट में 'कॉकटेल 2' हुई पास, लाखों में सिमटी 'पेद्दी', जानेंं- 'मां इंति बंगाराम' सहित बाकी फिल्मों का कैसा हुआ हाल?
मंडे टेस्ट में 'कॉकटेल 2' हुई पास, जानेंं- मां इंति बंगाराम सहित बाकी फिल्मों का कैसा हुआ हाल?
Cocktail 2 BO Day 4: ‘कॉकेटल 2’ ने मंडे को भी मचाई तबाही, शाहिद की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, कृति के करियर का भी बना ये रिकॉर्ड
‘कॉकेटल 2’ ने मंडे को भी मचाई तबाही, शाहिद कपूर की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म
4 मिनट 48 सेकंड का 28 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, जिसका भोजपुरी गाने से आया था आईडिया, दिलचस्प है किस्सा
4 मिनट 48 सेकंड का 28 साल पुराना रोमांटिक सॉन्ग, जिसका भोजपुरी गाने से आया था आईडिया

वीडियोज

Sansani | Crime News: लखनऊ अग्निकांड...15 बच्चों का कातिल कौन ? | Lucknow Coaching Fire
Lucknow Coaching Center Fire: लखनऊ अग्निकांड पर योगी का सबसे बड़ा फैसला | Yogi | Latest News
Lucknow Coaching Center Fire: दिल्ली से लखनऊ तक...आग का खेल कब रुकेगा? | Yogi | Aliganj News
Lucknow Coaching Fire Tragedy: परिजनों के आंसूओं' का हिसाब कौन देगा ? | CM Yogi | UP News | ABP News
Lucknow Coaching Center Fire | Sandeep Chaudhary: लखनऊ अग्निकांड...15 मासूमों का हत्याकांड? | Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन में PM की रेस में शामिल नाइजेल फराज, पाकिस्तानियों पर आगबबूला, भारत को लेकर क्या रुख?
ब्रिटेन में PM की रेस में शामिल नाइजेल फराज, पाकिस्तानियों पर आगबबूला, भारत को लेकर क्या रुख?
तेज प्रताप यादव के घर में बड़ी चोरी! 20 लाख कैश, 30 ग्राम सोना, 2 लैपटॉप और 4 iPhone... सब गायब
तेज प्रताप यादव के घर में बड़ी चोरी! 20 लाख कैश, 30 ग्राम सोना, 2 लैपटॉप और 4 iPhone... सब गायब
Weather Forecast: 22 राज्यों में आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी, UP- बिहार, दिल्ली-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल, जानें
22 राज्यों में आंधी और तूफानी बारिश की चेतावनी, UP- बिहार, दिल्ली-हरियाणा में कब बरसेंगे बादल, जानें
MUSHFIQUR RAHIM: 39 की उम्र में भी नहीं थमा जलवा, मुशफिकुर रहीम ने फिर जीता बड़ा आईसीसी सम्मान
MUSHFIQUR RAHIM: 39 की उम्र में भी नहीं थमा जलवा, मुशफिकुर रहीम ने फिर जीता बड़ा आईसीसी सम्मान
Cocktail 2 BO Day 4: ‘कॉकेटल 2’ ने मंडे को भी मचाई तबाही, शाहिद की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, कृति के करियर का भी बना ये रिकॉर्ड
‘कॉकेटल 2’ ने मंडे को भी मचाई तबाही, शाहिद कपूर की बनी 8वीं सबसे बड़ी फिल्म
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
लखनऊ अग्निकांड: शीशे पर पत्थर फेंके और दीवारें तोड़ीं, इस हालत में निकाले गए शव, डरा देंगी ये Photos
Mildew Prevention: बारिश में घर को सीलन और फफूंदी से बचाएंगे ये आसान तरीके, आज ही नोट कर लें ये टिप्स
बारिश में घर को सीलन और फफूंदी से बचाएंगे ये आसान तरीके, आज ही नोट कर लें ये टिप्स
क्या काले रंग की कार से होते हैं सबसे ज्यादा एक्सीडेंट, जानिए क्या है इसके पीछे वजह?
क्या काले रंग की कार से होते हैं सबसे ज्यादा एक्सीडेंट, जानिए क्या है इसके पीछे वजह?
Embed widget