एक्सप्लोरर

Salman Khan की 'टाइगर 3' में अब हुई SRK की एंट्री, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस में नजर आएंगे 'पठान'

Tiger 3: सलमान खान स्टारर टाइगर 3 अगले साल दिवाली पर रिलीज होने की उम्मीद है. वहीं खबर आ रही है कि टाइगर 3 में शाहरुख खान भी धमाकेदार एक्शन स्किवेंस में नजर आएंगें.

Shah Rukh Khan in Salman Khan Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर मच अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है. फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज किया जाएगा. वहीं खबर आ रही है कि सलमान खान की 'टाइगर 3' में पठान यानी शाहरुख खान भी जबरदस्त एक्शन सीन में नजर आएंगे.

दरअसल, इंडिया के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के हेड आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) स्पाई यूनिवर्स के अपने कॉन्सेप्ट के साथ सबसे बड़ी इंडियन फ्रेंचाइजी बना रहे हैं. ये कॉन्सेप्ट एक्शन की भरपूर डोज देगी. ‘पठान’, ‘टाइगर’ और ‘वॉर’ ये तीन फिल्में इस स्पाई यूनिवर्स के तीन जरूरी पार्ट है. ऐसे  में ये बात कंफर्म हो चुकी है कि सलमान खान ‘टाइगर’ के रूप में ‘पठान’ में दिखाई देंगे वहीं  पिंकविला कि रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान भी अब ‘टाइगर 3’ में एक माइंड बॉगलिंग स्किवेंस में नजर आएंगें.  

पठान की रिलीज के बाद शाहरुख टाइगर 3 की शूटिंग करेंगे

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक एक टॉप सॉर्स से जानकारी मिली है, “ पठान की रिलीज के फौरन बाद शाहरुख खान ‘टाइगर 3’ की शूटिंग करेंगे.  इस तरह ‘टाइगर’ फ्रैंचाइज़ी में उनकी मौजूदगी कंफर्म हो गई है! वहीं आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स में  SRK, सलमान और ऋतिक की राहें स्पाई यूनिवर्स के ग्रैंड फिनाले के निर्माण तक लगातार टकराती रहेंगी. जहां सलमान खान पठान में नजर आएंगे तो  वहीं अब शाहरुख भी टाइगर 3 में नजर आएंगे. पठान के 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने के तुरंत बाद इस रोमांचक हिस्से को शूट करने के लिए एक शूटिंग शेड्यूल की प्लानिंग की जा रही है!"

वहीं ये एक्शन सीक्वेंस फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है. बॉलीवुड के करण-अर्जुन एक बार फिर साथ नजर आएंगे. सीक्वेंस, डायलॉग सभी चीजों को दोनों सेलेब्स के स्टारडम को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. क्रिएटिव टीम एक बार फिर ऑडियन्स की उम्मीदों के परे कुछ करने वाली है.

ऋतिक रोशन के स्पाइ वर्ल्ड में एंट्री का इंतजार

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे कहा, "यह एक बड़े स्केल पर माउंटेड एक्शन सीक्वेंस होगा जहां पठान और टाइगर एक बहुत ही जरूरी सीन के लिए एक साथ आएंगे. दर्शकों के लिए दोनों खान को एक साथ देखना बहुत ही सिनेमाई पल भी होगा. स्पाई यूनिवर्स बहुत ही थ्रिलिंग रहा है क्योंकि यह सबसे बड़े सुपरस्टार्स को एक साथ रिवेटिंग, एज-ऑफ-द-सीट सीक्वेंस में लाता है जो प्लॉट को आगे बढ़ने के लिए जरूरी  अब, सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि ऋतिक रोशन स्पाइ वर्ल्ड में कब एंट्री करेंगे!" 

ये भी पढ़ें:- ऑनस्क्रीन Vijay Mallya का किरदार निभाएंगे Anurag Kashyap? दिखेगी माल्या की रंगीन जिंदगी की झलक!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डोनाल्ड ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं, लेकिन...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत दोसांझ की दो टूक
'ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं...' अमेरिकी नागरिकता के सवाल पर दिलजीत की दो टूक
Thursday Box Office Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जगंल' का कलेक्शन
Live Updates: दोपहर 3 बजे तक 45 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जगंल' का कलेक्शन
Alpha Box Office Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
आलिया भट्ट की 'अल्फा' हिट हुई या फ्लॉप? 6 दिन की कमाई से जानें पूरी रिपोर्ट
Welcome To The Jungle Box Office: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
'वेलकम टू द जंगल' हिट हुई या फ्लॉप? 13 दिनों की कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget