एक्सप्लोरर
'कबीर सिंह' को लेकर बोले शाहिद कपूर, मेंटली और फिजिकली काफी चैलेंजिंग था किरदार
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन्स में जमकर व्यस्त हैं. आए दिन वो अपनी फिल्म के दौरान सामने आईं चुनौतियों के बारे में बताते हैं.

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन्स में जमकर व्यस्त हैं. आए दिन वो अपनी फिल्म के दौरान सामने आईं चुनौतियों के बारे में बताते हैं. शाहिद का कहना है कि 'कबीर सिंह' में काम करना मेरे लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी चुनौतीपूर्ण रहा. उन्होंने कहा कि, "कबीर सिंह' में काम करना मेरे लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर काफी चुनौतीपूर्ण रहा. फिल्म में मेरे तीन अलग लुक हैं. इसके लिए मुझे खुद को काफी हद तक बदलना पड़ा." उन्होंने ने आगे कहा, "इसके लिए मुझे धूम्रपान करने के साथ दाढ़ी बढ़ानी पड़ी, जैसा कि मेरे किरदार की मांग थी. मेरे निर्देशक ने मुझे जो भी करने को कहा, उसे करने से पहले मैं दोबारा नहीं सोचता था."
शाहिद कपूर ने बताया कि फिल्म 'कबीर सिंह' की पारदर्शिता और इसके मुख्य किरदार फिल्म को अलग और खास बनाते हैं. शाहिद ने कहा, "यही वो वजह थी, जिससे मैं सबसे पहले फिल्म के प्रति आर्कषित हुआ था. मेरा मानना है कि हर किसी के अंदर एक कबीर सिंह है, जिसकी वजह से लोग आसानी से इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं."
बता दें कि फिल्म में अभिनेता तीन अलग अवतार में नजर आने वाले हैं. एक में वह कॉलेज छात्र, दूसरे में छोटे बालों में और तीसरे में गुस्से वाले दाढ़ी लुक में नजर आएंगे. 'कबीर सिंह' तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की हिंदी रीमेक है. इसमें कियारा भी मुख्य किरदार में है. फिल्म 21 जून को रिलीज होगी.
और पढ़ें
Source: IOCL

























