एक्सप्लोरर

इस वैलेंटाइन्स होगा वायलेंस ही वायलेंस, ‘देवा’ के जरिए एक्शन का धमाका करेंगे शाहिद कपूर

Shahid Kapoor Deva Releasing On Valentines: शाहिद कपूर की फिल्म देवा अगले साल वैलेंटाइन्स डे के मौके पर रिलीज होने वाली है. शाहिद कपूर ने इसका एक पोस्टर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

Shahid Kapoor Deva Releasing On Valentines: शाहिद कपूर बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म देवा का एलान किया था. तब से शाहिद कपूर की इस फिल्म को लेकर ऑडियन्स में काफी बेकरारी देखने को मिल रही थी. यह एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहिद कपूर लीड रोल में नजर आने वाले है. यह फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज होने वाली है. अब इस शानदार एंटरटेनमेंट फिल्म का एक्सपीरियंस करने के लिए अपने कैलेंडर में डेट मार्क कर लीजिए. 

एक्शन थ्रिलर में दिखेगा शाहिद का गजब अंदाज
देवा फिल्म को जी स्टूडियो और रॉय कपूर फिल्म्स मिलकर ला रहे हैं. जाने-माने मलयालम फिल्म मेकर रोशन एंड्रयूज द्वारा डायरेक्टेड और सिद्धार्थ रॉय कपूर द्वारा प्रोड्यूस्ड फिल्म 'देवा' एक्शन से भरपूर, थ्रिलिंग ड्रामा है फिल्म है. इस फिल्म में जहां शाहिद कपूर एक स्मार्ट पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं, वहीं, पूजा हेगड़े एक पत्रकार की भूमिका नजर आने वाली हैं. ‘देवा' एक एक्साइटिंग और एंटरटेनमेंट से भरपूर कहानी होने का वादा करती है. 

एंग्री पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखे शाहिद
शाहिद कपूर हाल ही में इससे पहले कृति सेनन के साथ तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में नजर आए थे. यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म में कृति सेनन रोबोट बनी थीं. पर्दे पर दोनों ने इस फिल्म में जमकर रोमांस किया था. अब शाहिद कपूर एकबार फिर से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं. देवा में पुलिस ऑफिसर का रोल उनके धमाकेदार अंदाज का सबूत दे रहा है. इसकी फोटो शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. इस फोटो में वह एंग्री अंदाज में दिख रहे हैं, उनकी जैकेट पर पुलिस लिखा है, आंखों पर चश्मा चढ़ा है और हाथों में गन लिए हैं. फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, वॉयलेंट वैलेंटाइन्स डे के लिए तैयार हो जाइये. देवा 14 फरवरी 2025 को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

इस हसीना संग रोमांस करेंगे शाहिद
इस फिल्म में शाहिद कपूर पहली बार साउथ की हसीना पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते दिखने वाले हैं. फिल्म में कुब्रा सैत की भी अहम भूमिका बताई जा रही है. यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है. खबर है कि देवा के बाद शाहिद कपूर अपनी वेब सीरीज फर्जी के अगले पार्ट फर्जी 2 में नजर आने वाले हैं. वहीं आखिरी बार अभिनेता को तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया में देखा गया था, जिस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड करीब 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी.

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ थे 'श्रीवास्तव', क्यों बने 'बच्चन'? जानें बिग बी के सरनेम बदलने की दिलचस्प कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 BO Collection Day 10: दूसरे संंडे 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली बमफाड़ कमाई, जानें- बजट वसूलने से रह गई कितनी दूर?
दूसरे संंडे अजय देवगन की 'धमाल 4' पर हुई नोटों की बारिश, कर डाली धमाकेदार कमाई
Sunday Box Office Collection: संडे को बॉक्स ऑफिस पर 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- 'अल्फा' सहित बाकी फिल्मों का हाल
संडे को 'द ओडिसी' ने मचाई तबाही, 'धमाल 4' का भी चला जादू, जानें- बाकी फिल्मों का हाल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी करती थीं मेडिटेशन, बोलीं- 'ये रोल नहीं, आशीर्वाद है'
'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी करती थीं मेडिटेशन, बोलीं- 'ये रोल नहीं, आशीर्वाद है'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
अपने घर में उगाएं लौकी, बाहर जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत, जान लीजिए इसका पूरा तरीका
Embed widget