एक्सप्लोरर

'ज़ीरो' के ट्रेलर ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी, YouTube से लेकर Facebook तक शाहरुख बने किंग

Zero Trailer: 'ज़ीरो' के ट्रेलर को अब तक रिलीज़ होने के बाद से यूट्यूब पर 64 मिलियन यानि के 6 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया है

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ज़ीरो’ के ट्रेलर ने रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है. फेसबुक से लेकर यूट्यूब तक इस ट्रेलर ने हर प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को लंबे समय से इंतज़ार था.

इस फिल्म के ट्रेलर को अब तक रिलीज़ होने के बाद से यूट्यूब पर 64 मिलियन यानि के 6 करोड़ 40 लाख से ज्यादा बार देखा गया है. इसके अलावा फेसबुक पर ये 10 मिलियन व्यूज़ के आंकड़े को पार करने से महज़ 4 लाख व्यूज़ दूर है. शाहरुख के फेसबुक पेज पर इसे अब तक 91 हज़ार लाइक्स मिले हैं. वहीं, करीब 17 हज़ार शेयर हैं और अब तक 47 सौ कमेंट्स भी इस ट्रेलर के हिस्से में आ चुके हैं.

24 घंटे में सोशल प्लेटफॉर्म्स पर ‘ज़ीरो’ बना हीरो

  • ‘ज़ीरो’ के ट्रेलर को यूट्यूब पर पहले 24 घंटों में 41 मिलियन व्यूज़ मिले यानि 4 करोड़ 10 लाख. ये किसी भी भारतीय फिल्म के ट्रेलर के लिए एक रिकॉर्ड है.
  • 'ज़ीरो' के ट्रेलर ने फेसबुक पर भी धमाल मचाया है. ‘ज़ीरो’ का ट्रेलर फेसबुक पर सबसे तेजी से 1 मिलियन यानि 10 लाख व्यूज़ हासिल करने वाला पहला भारतीय ट्रेलर भी बना.
  • इसके साथ ही एक खास रिकॉर्ड ये भी रहा कि फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर सबसे तेज़ी से 10 लाख लाइक्स मिले.
  • इन सबके अलावा शाहरुख का क्रेज़ कहें या उनके चाहने वालों तादाद #ZeroTrailer ट्विटर पर पूरी दुनिया में ट्रेंड हुआ.

'ज़ीरो' में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर लोगों का कितना ज़्यादा पसंद आया है ये तो इसके व्यूज़ के आंकड़े ही बयां कर रहे हैं. लोगों को शाहरुख का ये नया अंदाज़ खूब भा रहा है.

इस फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में  हैं. इनके अलावा तिग्मांशु धूलिया, ज़ीशान अय्यूब और ब्रिज़ेंद्र कालरा जैसे मंझे हुए कलाकारों को भी ट्रेलर में देखा गया है. फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.

यहां देखें ट्रेलर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, आर्मी फंड में जाएगी रकम
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 5 बजे तक 318 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 5 बजे तक 318 करोड़ के हो गई पार
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल वॉकिंग बूट पहने शेयर की फोटो
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल वॉकिंग बूट पहने शेयर की फोटो
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज, सारा संग जमी जोड़ी
'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान खुराना ने दिया लाफ्टर का ओवर डोज

वीडियोज

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget