एक्सप्लोरर

मुझे उम्मीद से करोड़ों गुना अधिक मिला : शाहरुख खान

शाहरुख खाली हाथ, बिना किसी गाडफादर के बालीवुड पहुंचे थे. आज दुनिया उन्हें 'किंग खान' कहती है. उन्हें सुपरस्टार का तमगा हासिल है.

कोलकाता : शाहरुख खान इस साल हिंदी सिनेमा में एक अभिनेता के रूप में 25 साल पूरे कर चुके हैं. शाहरुख मानते हैं कि उन्होंने 1992 में अपना करियर शुरू करने के दौरान जो सोचा था, उन्हें उसके मुकाबले करोड़ों गुना अधिक मिला है. शाहरुख ने अपनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के प्रमोशन के दौरान संवाददाताओं से कहा, "यह उससे दस अरब गुना अधिक है, जिसका मैंने सपना देखा था." उन्होंने कहा, "मैं शादी करना चाहता था और बच्चे चाहता था. बस इतना ही. इसलिए मैंने कभी वापस मुड़कर नहीं देखा, क्योंकि मैं उस सब को माप नहीं सकता जो मेरे पास है. किसी दिन मैं यह करूंगा और तब मैं यादों से भर जाऊंगा. और, तय है कि तब मेरे दिमाग में यही आएगा कि 'क्या था वह सब'!" शाहरुख खाली हाथ, बिना किसी गाडफादर के बालीवुड पहुंचे थे. आज दुनिया उन्हें 'किंग खान' कहती है. उन्हें सुपरस्टार का तमगा हासिल है. आज उनके पास हिट फिल्मों के जखीरे के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज है और साथ ही वह क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं. अपनी पुरानी यादों को दोहराते हुए शाहरुख (51) ने कहा, "मेरे सपने बहुत छोटे थे. मेरे पास घर नहीं था. मैं एक छोटा सा घर चाहता था. मैं पैसे कमाना चाहता था और उस वक्त मैं एक लाख रुपये कमाना चाहता था. मैं लखपति बनना चाहता था. मैं सोचता था लखपति बनना बड़ी बात है और यह अभी भी सच है." उन्होंने कहा, "मेरे सपने करियर के शुरुआती पांच-छह सालों में पूरे हो गए. इसका श्रेय फिल्म उद्योग और भारत के दर्शकों के प्यार को जाता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
पिता बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर पल्लवी चटर्जी का बयान, बोलीं- ‘बच्चों के लिए बहुत एंबेरेसिंग होता है...’
‘बहुत एंबेरेसिंग होता है...’, बिस्वजीत-रेखा के किसिंग सीन पर बोलीं पल्लवी चटर्जी
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
'दृश्यम 3' ओवरसीज में 100 करोड़ के पार, 9 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 8.30 बजे तक 306 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 8.30 बजे तक 306 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget