एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan कब खाते हैं कब सोते हैं?, एक्टर ने अपने डेली रूटीन कर दिया खुलासा

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान के देश और दुनिया में करोड़ों फैंस है जो उनकी लाइफ से जु़ड़ी हर बात जानने के लिए बेताब रहते हैं. वहीं किंग खान ने अब अपने डेली रूटीन का खुलासा किया है.

Shah Rukh Khan Daily Routine: शाहरुख खान 58 साल के हो चुके हैं और इस उम्र में भी एक्टर बेहद फिट, चार्मिंग और सभी के फेवरेट हैं. बॉलीवुड के बादशाह की लैविश लाइफस्टाइल भी हर किसी को अट्रैक्ट करती है. वहीं दुनिया भर में फैले उनके फैंस अक्सर एक्टर से उनके रोजमर्रा के रूटिन के बारे में पूछते रहते हैं. फाइनली किंग खान ने अपने डेली रूटीन का खुलासा कर दिया है.

शाहरुख खान के डेली रुटीन का हुआ खुलासा
दरअसल द गार्जियन के साथ हाल ही में एक इंटरव्य़ू में, बॉलीवुड सुपरस्टार ने अपने लाइफस्टाइल के बारे में खुलकर बात की. शाहरुख खान ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे सो जाते हैं और करीब 9 बजे उठ जाते हैं. वह रोजाना देर रात 30 मिनट तक वर्कआउट करते हैं और दिन में केवल एक बार खाना खाते हैं. किंग खान ने कहा, “मैं सुबह पाँच बजे सो जाता हूं, जब मार्क वाह्लबर्ग उठते हैं, तो मैं सोने चला जाता हूं, और फिर अगर मैं शूटिंग कर रहा होता हूं तो लगभग नौ या दस बजे उठ जाता हूं. लेकिन फिर मैं रात 2 बजे घर आऊंगा, नहाऊंगा और फिर सोने से पहले वर्कआउट करूंगा. ”

इसमें कोई दो राय नहीं है कि ये शाहरुख खान का स्ट्रिक्ट रूटीन है जो उन्हें आज भी एक्शन सीन्स को परफेक्शन के साथ करने में हेल्प करता है. पिछले साल, जब किंग खान ने पठान और जवान के साथ अपनी वापसी की, तो उन्होंने अपने टॉप एक्शन सीक्वेंस से दर्शकों को खूब इम्प्रेस किया था.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Locarno Film Festival (@filmfestlocarno)

शाहरुख खान वर्क फ्रंट
पिछले साल बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर पठान, जवान और हिट फिल्म डंकी देने के बाद अब शाहरुख खान जल्द ही ‘किंग’ में नजर आएंगे.  रूमर्स हैं कि इस फिल्म में वे अपनी बेटी सुहाना खान और मुंज्या स्टार अभय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगें. लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान ने भी पहली बार किंग के बारे में खुलकर बात की थी और कहा था, “यह एक एक्शन ड्रामा है, यह एक हिंदी फिल्म है. ये दिलचस्प होगी. मैं कुछ समय से ऐसी फिल्म करना चाहता था, और मैं वास्तव में सात, आठ साल से ऐसी फिल्म करना चाहता था. हमें लगा कि सुजॉय सही ऑप्शन होंगे, क्योंकि हम चाहते थे कि यह इमोशनली बहुत सही हो. हम सभी एक अच्छी, एक्शन, इमोशनल फिल्म बनाने के लिए एक साथ आ रहे हैं.”

यह भी पढ़ें:  Vedaa Box Office Collection Day 2: 'स्त्री 2' के खौफ से कांपी ‘वेदा’, दूसरे ही दिन घट गई जॉन अब्राहम की फिल्म की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Prediction: 'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
'धुरंधर 2'-'पुष्पा 2' को पहले दिन पछाड़ पाएगी यश की टॉक्सिक'? ये हैं इंडिया की टॉप 5 ओपनर
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
अभिनेत्री तबू की तस्वीर-आवाज का बिना इजाजत इस्तेमाल नहीं, हाईकोर्ट ने गूगल-मेटा को दिए आदेश
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
राजेश खन्ना का रोल प्ले करेंगे अक्षय कुमार? आर डी बर्मन की बायोपिक में होगा रोल!
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, पिंक सूट में आईं नजर

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget