एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Video: 'अगर आप हिंदू होते और आपका नाम शेखर राधा कृष्णा होता तो...' शाहरुख खान ने सवाल का जवाब देकर जीत लिया था फैंस का दिल

Shah Rukh Khan On Being Hindu: शाहरुख खान ने बताया कि अगर वह हिंदू होते और उनका नाम शेखर राधा कृष्णा होता तो इससे उनके जीवन में क्या फर्क पड़ता.

Shah Rukh Khan On Being Hindu: सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर लगातार छाई हुई है. इस मूवी ने दुनियाभर में 950 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इस बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि अगर वह हिंदू होते तो इसका उनके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता. शाहरुख खान का ये वीडियो पिछले कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है.

अगर शाहरुख का नाम शेखर राधा कृष्णा होता तो...

दरअसल, ये वीडियो इंडिया टुडे 2017 कॉनक्लेव का है. इसमें देखा जा सकता है कि शाहरुख खान से एक शख्स पूछता है कि आप एक अच्छे मुस्लिम हैं लेकिन अगर मान लेते हैं कि आप शेखर कृष्णा हैं... शाहरुख एक सेकेंड की भी देरी किए बिना कहते हैं, 'शेखर राधा कृष्णा...एसआरके. ये सुनते ही पूरा हॉल तालियों की गड़गड़हाट से गूंज उठता है. फिर शख्स से पूछता है कि लोग आपसे प्यार करते हैं, आपको आइकॉन मानते हैं. चंद लोग हैं, जो आपको पसंद नहीं करते, तो आपको लेकर उनकी सोच क्या होती.  मेरा मतलब ये है कि आप हिंदू होते तो चीजें कितनी अलग होती और तब क्या आप ऐसे ही होते?

शाहरुख खान ने अपने जवाब से जीत लिया दिल

धर्म को लेकर इस सवाल का जवाब देकर शाहरुख खान अपने चाहने वालों को दिल लिया था. वह कहते हैं, 'मुझे नहीं लगता कि इससे कोई फर्क पड़ता. मुझे लगता है कि आर्टिस्ट में विभाजन की बातों से ऊपर उठने की प्रवृत्ति होती है. मुझे लगता है कि आर्ट और आर्टिस्ट में वह प्रवृत्ति होती है क्योंकि आप इस बात पर सोचते नहीं हैं कि आप कौन किस कम्यूनिटी से है, किस धर्म से है. आप इसे पसंद करते हैं या आप नहीं करते हैं. आप मुझे जिस भी नाम से पुकारते, मैं आपको उतनी ही स्वीट लगूंगा.'

पठान फिल्म ने कमा लिए इतने करोड़ रुपये

बताते चलें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. इस मूवी ने भारत में अभी तक 505.85 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, इसका वर्ल्डवाइड ग्रोस कलेक्शन 970 करोड़ रुपये हो गया है. अब ये फिल्म तेजी से 1000 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है, जिसे ये अगले कुछ दिनों में पार कर जाएगी. 'पठान' की सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान 'डंकी' और 'जवान' में नजर आएंगे. ये दोनों फिल्में इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देंगी.

यह भी पढ़ें-Pathaan Box office Collection: 23 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है 'पठान', 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड ब्रेक करने से महज इतनी दूर है फिल्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
अजय देवगन ने सलमान खान को पछाड़ा, 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट
'उदयनिधि स्टालिन के भद्दे जोक्स स्वीकार नहीं', कंगना रनौत ने तृषा कृष्णन का किया सपोर्ट

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget