एक्सप्लोरर

Pathaan Box office Collection: 23 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है 'पठान', 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड ब्रेक करने से महज इतनी दूर है फिल्म

Pathaan Box Office Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर 'पठान' जमकर बैठी हुई है. रिलीज के 23 दिन बाद भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ. इसी के साथ शाहरुख खान की फिल्म ने 23वें दिन भी शानदार कलेक्शन किया है.

Pathaan Box office Collection Day 23: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की कमबैक फिल्म ‘पठान’ हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए हैं और हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. ‘पठान’ 500 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा भी पार कर चुकी है और अब नए रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘पठान’ ने रिलीज के 23वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘पठान’ ने 23वें दिन कितने करोड़ बटोरे?
शाहरुख खान स्टार 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर तूफान बन चुकी है. कलेक्शन की बात करें तो 'पठान' ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. तब से 'पठान'  बॉक्स ऑफिस पर कुंडली जमाए बैठी हुई है और जमकर कमाई कर रही है. वहीं अब 'पठान' के 23वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पठान' ने रिलीज के 22वें दिन 3.40 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 505.85 करोड़ रुपये हो गया है.

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी 'पठान' ?
बता दें कि सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 500 करोड़ का मैजिकल आंकड़ा भी पार कर लिया है. इतना ही नहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस चंद कदम ही दूर है. फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी.

 बता दें कि एक्शन थ्रिलर में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की इंस्टॉलमेंट हैं.

ये भी पढ़ें:-'मैं चाहता हूं आर्यन बिगड़े, ड्रग्स ले...लड़कियां पटाए, वो सब करे जो मैं नहीं कर सका'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget