एक्सप्लोरर

शाहरुख खान की 'पठान 2' कंफर्म? जॉन अब्राहम ने अपने रोल को लेकर दिया बड़ा हिंट

Pathaan 2: 'पठान 2' में जॉन अब्राहम जिम के रोल में नजर आए थे और अब ऐसा लगता है कि एक्टर सीक्वल का भी हिस्सा होंगे. जॉन अब्राहम ने हाल ही में फिल्म के सीक्वल को लेकर बात की है.

Pathaan 2: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 2023 में पर्दे पर आई थी. इस फिल्म से किंग खान ने कई साल बाद सिनेमाघरों में शानदार वापसी की. शाहरुथ के साथ फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. अब फैंस को 'पठान' के सीक्वल का इंतजार है जिसे लेकर जॉन अब्राहम ने बड़ा हिंट दे दिया है.

'पठान 2' में जॉन अब्राहम जिम के रोल में नजर आए थे. द हॉलीवुड रिपोर्टर को दिए एक हालिया इंटरव्यू में जॉन ने 'पठान 2' और अपने रोल को लेकर बात की. जब उनसे उनकी फिल्मों के सिलेक्शन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे बड़ी फ्रेंचाइजी फिल्मों का हिस्सा नहीं बनना चाहते. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जब तक कि कुछ उनके मुताबिक दिलचस्प ना हो.

'हम जिम के लिए एक प्रीक्वल बनाएंगे'
जब जॉन अब्राहम से 'पठान' के सीक्वल में दिलचस्पी होने को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा कि इस फिल्म में उनका कैरेक्टर बहुत खास और कूल है. जॉन ने आदित्य चोपड़ा के साथ की गई फिल्मों जैसे धूम, न्यूयॉर्क, काबुल एक्सप्रेस और 'पठान' के बारे में बात की और कहा- 'मुझे लगता है कि वो (आदि) मुझे सही समझते हैं और उम्मीद है कि हम जिम के लिए एक प्रीक्वल बनाएंगे, इससे पहले कि वो कड़वा हो जाए. तो ऐसा होना चाहिए.'

होली पर रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'द डिप्लोमैट'
बता दें कि जॉन अब्राहम इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर चर्चा में हैं. ये एक पॉलीटिकल-थ्रिलर है जिसे शिवम नायर ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म होली वीकेंड पर यानी 14 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

ये भी पढ़ें: 'बालवीर' फेम देव जोशी की शादी की रस्में शुरू, मंगेतर ने अपने हाथों से लगाई दूल्हे राजा को मेहंदी, देखें फोटोज

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन दोपहर 1 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 1 बजे तक 82 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' की रिलीज डेट कंफर्म, 20 साल बाद फिर साथ आ रही यह सुपरहिट तिकड़ी
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
जया की नींद न हो खराब, इसलिए हेडफोन लगाकर मैच देखते हैं अमिताभ-अभिषेक
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' या सनी की 'बंटवारा 1947', किसने की संडे को ज्यादा कमाई?
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', किस फिल्म ने संडे को की ज्यादा कमाई?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget