एक्सप्लोरर

DDLJ Box Office: 28 साल बाद भी थिएटर में धाक जमाए बैठी है शाहरुख-काजोल की फिल्म ‘डीडीएलजे’, वैलेंटाइन वीक में की ताबड़तोड़ कमाई

Dilwale Dulhania Le Jayenge Box Office: शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को फिर से थिएटर पर रिलीज किया गया है. दो दिनों में फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई कर दी है.

DDLJ Box Office On Valentine Day: यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (Dilwale Dulhania Le Jayenge) अब तक की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है. 1995 में आई फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) ने राज और सिमरन के किरदार से करोड़ों फैंस को दीवाना बना दिया था. 28 साल बाद भी इस फिल्म का क्रेज आज भी ऑडियंस के बीच बरकरार है. इसी क्रेज को देखते हुए 28 साल बाद इस रोमांटिक फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला किया गया. और फिल्म के लिए लोग फिर से उमड़ पड़े हैं. 

वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई DDLJ

इन दिनों पूरी दुनिया में वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2023) सेलिब्रेट किया जा रहा है. वैलेंटाइन डे को देखते हुए कुछ दिन पहले नेशनल मल्टीप्लेक्स जैसे पीवीआर, आइनॉक्स और साइनपोलिस में फिर से रिलीज करने का फैसला किया गया. बड़े पर्दे पर एक बार फिर डीडीएलजे को रिलीज करते ही ऑडियंस की 28 साल पुरानी यादें ताजा हो गईं. महज 2 दिनों में ही फिल्में ने लाखों में कमाई कर ली है.

दो दिनों में DDLJ ने की इतनी कमाई

शाहरुख और काजोल स्टारर मूवी ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ को 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया गया. पहले दिन इसने 2.50 लाख रुपये की कमाई की. 11 फरवरी 2023 को इसमें बड़ा मुनाफा देखा गया. बीते दिन फिल्म ने थिएटर में 10 लाख रुपये का बिजनेस किया. कहा जा रहा है कि तीसरे दिन भी फिल्म का बिजनेस 10 लाख रुपये तक हो सकता है. यानी कि तीन दिनों में इसकी कुल कमाई 22.5 लाख रुपये होगी.

वैलेंटाइन डे में होगी DDLJ की ताबड़तोड़ कमाई!

उम्मीद लगाई जा रही है कि फिल्म को फिर से रिलीज करने में सबसे ज्यादा फायदा वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2023) को होगा. माना जा रहा है कि फिल्म 14 फरवरी 2023 को 20 लाख रुपये तक का बिजनेस कर सकती है. कुल मिलाकर इस वैलेंटाइन वीक में ये फिल्म 60 लाख रुपये तक की कमाई कर सकती है. ये फिल्म लिमिटेड सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन इसे खूब फायदा मिल रहा है.

DDLJ का दो दिनों का कलेक्शन

फिल्म में 10 से 11 के बीच पीवीआर ने 5.65 लाख रुपये की कमाई की. आईनॉक्स ने 3.75 लाख रुपये कमाए और साइनपोलिस ने 3.10 लाख रुपये की कमाई की. दो दिनों में अभी तक कुल 12.50 लाख रुपये तक फिल्म ने कमा लिए हैं.

यह भी पढ़ें- Pathaan BO Collection: तूफान बना पठान, करोड़ों में कमाई कर चुराया लाखों लोगों का दिल और चैन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें
100 करोड़ के ‘जन्नत’ में क्वॉलिटी टाइम बिताते हैं शाहरुख खान, देखें दुबई वाले घर की Inside तस्वीरें
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
यूपी-बिहार से तमिलनाडु तक गर्दा उड़ाने आ रहे सलमान खान, इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
यूपी-बिहार से तमिलनाडु तक गर्दा उड़ाने आ रहे सलमान खान, इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, एक्टर ने लिखा- दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई
रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, एक्टर ने लिखा- दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
मिडिल ईस्ट में रुकेगी जंग? ट्रंप ने किया बातचीत का इशारा, IAEA चीफ की चेतावनी... ईरान युद्ध के 10 बड़े अपडेट
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
केंद्र में मंत्री या राज्यपाल? राजस्थान की पूर्व CM वसुंधरा राजे के सियासी भविष्य की चर्चा तेज
मिडिल ईस्ट जंग का असर, हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया, दिल्ली से लंदन का टिकट लाख रुपये पार
मिडिल ईस्ट जंग का असर, अब हवाई यात्रा होगी महंगी, एअर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Dhurandhar 2 Ticket Prices: पेड प्रिव्यू के नाम पर धुरंधर 2 के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
पेड प्रिव्यू के नाम पर 'धुरंधर 2' के मेकर्स लूट रहे आपकी जेब, तीन हजार तक पहुंची एक टिकट की कीमत
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
शादी का शुभ मुहूर्त, इस दिन बचपन की दोस्त संग सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Embed widget