एक्सप्लोरर
शाहरुख खान ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2018 की तारीख का किया एलान
शाहरुख ने बताया कि अगले साल 20 जनवरी को होने वाले इस अवॉर्ड समारोह को बेहतर बनाने की वो पूरी कोशिश करेंगे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगले साल होने वाले जियो फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह की तारीख का एलान कर दिया है. शाहरुख फिल्मफेयर की ओर से हुई इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेस्ट ऑफ ऑनर के तौर पर शामिल हुए थे. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अगले साल 20 जनवरी को होने वाले इस अवॉर्ड समारोह को बेहतर बनाने की वो पूरी कोशिश करेंगे. इस मौके पर शाहरुख ने अपनी पुरानी यादें भी साझा कीं.
शाहरुख ने कहा, “जब मैंने फिल्मफेयर का अपना पहला अवॉर्ड जीता था, तो मुझे वाकई महसूस हो रहा था कि मेरे अम्मी अब्बू जन्नत से मुझे देख रहे हैं.”“I will try and put up a good show on January 20th, 2018.” - @iamsrk at #JioFilmfareAwards press conference. pic.twitter.com/QbJl0zHHpI
— Filmfare (@filmfare) December 26, 2017
“When I won my first #FilmfareAward, I really felt that my mother and father saw it from heaven.” - @iamsrk at the #JioFilmfareAwards press conference. pic.twitter.com/QV1GxfdfFz — Filmfare (@filmfare) December 26, 2017शाहरुख ने बताया कि उन्हें हमेशा से अवॉर्ड्स पसंद हैं. आपको बता दें कि शाहरुख के साथ इस दौरान फिल्मफेयर के एडिटर जितेश पिल्लई भी मौजूद थे.
और पढ़ें
Source: IOCL



























