एक्सप्लोरर

Selfiee Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ का बॉक्स ऑफिस पर निकला 'दिवाला', 5 दिन में हुई महज इतनी कमाई

Selfiee Box Office Collection: अक्षय कुमार स्टारर ‘सेल्फी’ बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह ठंडी पड़ चुकी है. फिल्म को ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है और फिल्म के कलेक्शन में हर दिन गिरावट दर्ज की जा रही है.

Selfiee Box Office Collection Day 5: अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. वहीं लेटेस्ट रिलीज ‘सेल्फी’ ने भी एक्टर की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. सेल्फी ओपनिंग डे से ही खराब परफॉर्म कर रही है और अब तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशाई हो चुकी है. फिल्म को सिनेमाघरों में बिल्कुल भी ऑडियंस नसीब नहीं हो रही है ऐसे में सेल्फी अपनी लागत का आधा भी वसूल नहीं कर पाई है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को कितना बिजनेस किया.

 सेल्फी ने पांचवें दिन कितना किया बिजनेस
अक्षय कुमार और राज मेहता की जोड़ी ने गुड न्यूज जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी लेकिन सेकेंड टाइम ये जोड़ी पूरी तरह फेल हो गई और दर्शकों को अपनी हालिया रिलीज फिल्म सेल्फी से लुभा नहीं पाई. बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो फिल्म बेहद कम कलेक्शन कर पाई है.

  • पहले दिन ‘सेल्फी’ ने 2.55  करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया था
  • दूसरे दिन ‘सेल्फी’ की कमाई 3.80 करोड़ रुपये थी
  • तीसरे दिन ‘सेल्फी’ ने 3.90 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया.
  • चौथे दिन अक्षय कुमार की फिल्म महज 1.3 करोड़ रुपये का बिजनेस कर पाई.
  • सैकलिन की रिपोर्ट के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक  पांचवें दिन ‘सेल्फी’ ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • ‘सेल्फी’ का कुल कलेक्शन अब 12.70 करोड़ रुपये हो गया है.

 सेल्फी 150 करोड़ के बजट में हुई थी तैयार
‘सेल्फी’ अपने फर्स्ट वीकेंड में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. हैरानी की बात ये है कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी जैसे बड़े स्टार्स की मौजूदगी के बावजूद फिल्म थिएटर में फुटफॉल लाने में नाकाम रही है. फिल्म में अक्षय-इमरान के अलावा नुसरत भरुचा और डायना पेंटी ने भी अहम रोल प्ले किया है.  बता दें कि  ‘सेल्फी’ मलायलम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की ऑफिशियल हिंदी रिमेक है. ओरिजनल फिल्म सुपर-डुपर हिट रही थी.  वहीं 150 करोड़ के बजट में तैयार हुई ‘सेल्फी’ का दिवाला निकल चुका है. 

वहीं अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे टाइगर श्रॉफ के साथ  'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगें. अक्षय ने सुनील शेट्टी और परेश रावल के साथ 'हेरा-फेरी 3' की शूटिंग भी शुरू कर दी है. 

ये भी पढ़ें:-अमिताभ की 'महाभारत' से लेकर करीना की 'रोडसाइड रोमियो' तक... OTT पर ये रही बेस्ट Animation Movies

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
अंकिता लोखंडे के पति ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ की एंट्री
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
सलमान खान ने दोस्ती के लिए घटाई अपनी फीस? 'SVC63' के लिए ले रहे इतने करोड़ रुपये
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'धुरंधर' में रणवीर सिंह को लेने का फैसला क्यों था बिल्कुल सही? ज्योति देशपांडे ने बताई वजह
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर
'मिर्जापुर: द मूवी' में फैंस को मिलेगा हाई एनर्जी रैप का तड़का, फिल्म से जुड़े ये फेमस हरियाणवी सिंगर

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget