एक्सप्लोरर

आज रिलीज हो रही है 'केदारनाथ', यहां जानिए बॉक्स ऑफिस Prediction से लेकर एक टिकट की कीमत

Kedarnath: सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदरानाथ' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. ऐसे में यहां जानिए पहले दिन इस फिल्म के टिकट की कीमत और पहले दिन की फिल्म की अनुमानित कमाई.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदरानाथ' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है. ये फिल्म शूटिंग के समय से ही काफी चर्चाओं में रही है. दर्शकों के लिए ये फिल्म कई मायनों में खास है. पहला तो इस फिल्म में केदारनाथ आपदा की कहानी द‍िखाई जाएगी क्‍योंकि ये उसी वक्‍त पैदा हुई एक प्रेम कहानी पर आधारित है. दूसरा ये कि इस फिल्म में सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान डेब्यू कर रही हैं. तीसरा कारण है फिल्म को लेकर उठे कई विवाद जिनके कराण फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव हुए.

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी के बाद सभी सारा के डेब्यू के लिए भी काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं. इसमें वो एक खुशमिजाज, कठिन परिश्रम करने वाले मुस्लिम लड़के के किरदार में हैं. ये लड़का अपना घर चलाने के लिए केदारनाथ धाम के यात्रियों के लिए पिट्ठू का काम करता है. वहीं सारा अली खान खूबसूरत हिंदू लड़की के रोल में हैं. फिल्म की कहानी इन्हीं दोनों के बीच केदारनाथ यात्रा के वक्त पनपे प्रेम पर आधारित है.

इस लव स्टोरी को साल 2013 में केदारनाथ में आई भयानक बाढ़ से जोड़कर दिखाया गया है. टीजर के बाद से ही सभी इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर काफी एक्साइटेड थे. ऐसे में ट्रेलर की बात करें इसे देखने के बाद साफ है कि फिल्म में भी जबरदस्त विजुअल्स और साउड इफेक्ट को परदे पर उकेरा जाने वाला है. ट्रेलर को देखने के बाद केदाराथ में हुई भीषण तबाही का मंजर हू-ब-हू आखों के सामने नजर आ रहा है.

फिल्म की टैगलाइन है 'लव इज पिलग्रिमऐज' (प्रेम एक तीर्थयात्रा है). वहीं फिल्म की कहानी गौरी कुंड से लेकर केदारनाथ के बीच 14 किलोमीटर के सफर के इर्द गिर्द घूमती है. इस फिल्म पर लव जेहाद को बढावा देने के आरोप लगे हैं. जिसपर मेकर्स ने सआफ कर दिया है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है. इस दिलचस्‍प प्रेम कहानी को अभिषेक कपूर ने न‍िर्देशन से जीवंत करने की कोश‍िश की है और फ‍िल्‍म बिजनेस के जानकारों ने इसकी अच्छी कमाई की भविष्यवाणी भी कर दी है.

ट्रेड एनालिस्‍ट रोहित जायसवाल ने केदारनाथ की एडवांस बुकिंग रेट को देखते हुए पहले दिन 7 से 9 करोड़ की कमाई का अनुमान लगाया है. हालांकि इस बात में कोई संदेह नहीं रजनीकांत और अक्षय कुमार स्‍टारर 2.0 सिनेमाघरों में टिकी हुई है और इससे केदारनाथ की कमाई पर असर जरूर होगा.

वहीं ट्रेड एनालिस्‍ट सुमित कादेल के अनुसार केदारनाथ पहले दिन 4-5 करोड़ की कमाई ही कर पाएगी. सुमित को इस फ‍िल्‍म की बंपर ओपनिंग पर संदेह है.

फिल्म टिकट बुकिंग साइट के अनुसार पहले दिन इस फिल्म का टिकट कम से कम 70 रुपए में खरीदा जा सकता है.

आपको बता दें कि 45 करोड़ की लागत से बनी फ‍िल्‍म केदारनाथ को करीब 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. 'केदारनाथ' अकेले शुक्रवार को स‍िनेमाघरों में पहुंच रही है. सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को दो कट्स के साथ यू/ए सर्टिफिकेट देकर पास किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: चौथे दिन शाम 6 बजे तक 85 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 6 बजे तक 85 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
शाहरुख खान, अक्षय कुमार आमिर की राह चले कार्तिक आर्यन, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
मलेरिया से जूझ रहे हैं पुलकित सम्राट, कम हुआ 2.5 किलो वजन, दिया हेल्थ अपडेट
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर छिड़ी बहस, कश्मीरा शाह ने पूछा- सच्चा प्यार ऐसा दिखता है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget