एक्सप्लोरर

‘लव आज कल’ के सीक्वल की शूटिंग पूरी, सामने आई सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की खास तस्वीरें

'केदारनाथ' और 'सिम्बा' के बाद सारा अली खान अब अपनी तीसरी फिल्म के साथ फैंस के सामने आने को तैयार हैं. इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बन रही 'लव आज कल' के सीक्वल में सारा कार्तिक आर्यन के साथ नज़र आएंगी.

नई दिल्ली: सारा अली खान और कार्तिक आर्यन पिछले कुछ महीने से अपनी अगली फिल्म की शूटिंग की वजह से कई मौकों पर एक साथ नज़र आए. दोनों सितारे तब सुर्खियों में आए थे, जब सारा ने कार्तिक को लेकर अपने अरमानों को जगजाहिर किया था. बाद में दोनों सितारे एक ही फिल्म में कास्ट कर लिए गए और ये फिल्म थी सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की सुपरहिट फिल्म ‘लव आज कल’ का सीक्वल ‘लव आज कल 2’.

इम्तियाज़ अली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सारा और कार्तिक की सेट से कई तस्वीरें सामने आती रही हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब भा रही है. अब फिल्म के निर्देशक इम्तियाज़ अली ने जानकारी दी है कि ‘लव आज कल 2’ की शूटिंग पूरी कर ली गई है.

View this post on Instagram
 

It’s a WRAP! @kartikaaryan @saraalikhan95 @randeephooda #DineshVijan @reliance.entertainment @wearewsf @maddockfilms @officialjiocinema

A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial) on

इस फिल्म की शूटिंग 66 दिनों में मुकम्मल हुई. आखिरी शेड्यूल हिमाचल में फिल्माया गया है. फिल्म में सारा और कार्तिक के अलावा रणदीप हुड्डा भी नज़र आएंगे. इम्तियाज़ ने हिमाचल शेड्यूल की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें फिल्म के कलाकारों के अलावा पूरा क्रू भी नज़र आ रहा है.

अभिनेत्री सारा अली खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों के साथ सारा ने निर्देशक इम्तियाज़ अली का शुक्रिया भी अदा किया है. उन्होंने अपने को-एक्टर कार्तिक आर्यन को भी हमेशा कंफर्टेबल महसूस करवाने के लिए शुक्रिया कहा.

View this post on Instagram
 

It's a WRAP!! 66 days & a million memories ❤️🌈 Thank you @imtiazaliofficial for making my dream come true🤗🤩 I truly appreciate your warmth, patience and consideration with me every single day. Being on your set has been a privilege that I will always cherish and already miss🙏🏼 🎈 Thank you @kartikaaryan for instantly making me comfortable with you, for selflessly giving and for consistently looking out for me. From coffee’s about you to chai’s with you, I wish we could do it all over again ☕️ 🧿💓 I’m going to miss you more than you know and more than I can admit 🤭🤦🏻‍♀️ Imtiaz Ali’s next with @kartikaaryan and @randeephooda. ‬ ‪Releasing on 14th Feb 2020. Presented by @officialjiocinema , #DineshVijan’s @maddockfilms , @imtiazaliofficial & @reliance.entertainment @wearewsf

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on

इसके अलावा फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ‘विंडो सीट फिल्म्स’ ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें सारा अली खान और कार्तिक की केमिस्ट्री साफ दिखाई दे रही है. उनके अलावा रणदीप हुड्डा और इम्तियाज़ अली की भी तस्वीरें शेयर की गई हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में सारा और कार्तिक शिमला में भी घूमते फिरते नज़र आए थे. गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली, शिमला से लेकर उदयपुर तक में हुई है. ‘लव आज कल 2’ अगले साल 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को आधी रात मिला सरप्राइज, 'किंग' का पहला सॉन्ग 'तू मिल जाए' रिलीज
शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को आधी रात मिला सरप्राइज, 'किंग' का पहला सॉन्ग 'तू मिल जाए' रिलीज
'जेलर 2' 456 करोड़ के पार, जानें रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'जेलर 2' 452 करोड़ के पार, जानें रविवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
'इंडिया के पास 5000 साल पहले से थी...', पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर
पुष्पक विमान की एलन मस्क की फ्लाइंग कार से तुलना पर ट्रोल हुए रणबीर कपूर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
10वीं की छात्रा पर आरी से हमला करने वाला आरोपी जंगल से पकड़ा गया, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार प्रदर्शनकारियों से मिलना चाहते थे लेकिन...', मंत्री मेघवाल का बड़ा बयान
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget