एक्सप्लोरर

रणबीर की 'संजू' के ट्रेलर का उड़ा मजाक, वायरल हो रहा 'Ganju' और 'Manju'

संजय दत्त की जिंदगी को लेकर बन रही फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म के दो गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं. लेकिन अब यूट्यूब पर इस ट्रेलर के कुछ फनी वर्जन्स या फिर यू कहें कि स्पूफ के रूप में कुछ वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं.

नई दिल्ली: संजय दत्त की जिंदगी को लेकर बन रही फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और फिल्म के दो गाने भी रिलीज किए जा चुके हैं. फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब से लेकर सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है. लेकिन अब यूट्यूब पर इस ट्रेलर के कुछ फनी वर्जन्स या फिर यू कहें कि स्पूफ के रूप में कुछ वीडियोज जमकर वायरल हो रहे हैं. अब यूट्यूब पर 'संजू' के बाद 'गंजू' और 'मंजू' भी आ गया है. ये दोनों ही वीडियो यूट्यूब पर हिट हैं और इन्हें भी लाखों में लोग देख रहे हैं. संजू के बाद आया गंजू रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ट्रेलर के बाद 'गंजू' आ गया है. फिल्म के ट्रेलर का स्पूफ वीडियो बनाया गया है जिसमें गंजेपन की समस्या को लेकर बनाया गया है.  फिल्म में गंजेपन की समस्या को लेकर क्या-क्या तकलीफें होती हैं और इससे निजात पाने के लिए क्या-क्या तरकीबें आजमाई जाती हैं. ये वीडियो भी यूट्यूब पर वायरल हो रही है. इस वीडियो को 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. अपनी वेब सीरीज को लेकर अक्सर यूट्यूब पर छाए रहने वाला यूट्यूब चैनल 'गर्लयापा' ने 'मंजू' नाम की एक वीडियो बनाई है. जिसमें संजू के डायलॉग्स और सीन्स को रिक्रिएट किया गया है. लेकिन इस वीडियो में एक काम वाली बाई की कहानी दिखा गई है. इसमें बाई के द्वारा बनाए जाने वाले बहानों से लेकर उनकी कामचोरी तक को दिखाया गया है. खास बात ये है कि इस वीडियो को 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. यहां देखें फिल्म का ऑरिजनल ट्रेलर फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है. ट्रेलर को लोगों ने काफी पसंद किया है. फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त की जिंदगी कई पहलू दिखाए गए हैं. ट्रेलर की शुरुआत ही मजेदार डायलॉ़ग से शुरुआत होती है. 'आज मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि बोले तो आज मेरी लाइफ पर ऑटोबायोग्राफी मेरी आत्मकथा आप लोगों के सामने आ रही है.' अगले डायलॉग में वो कहते हैं कि ''मैं बेवड़ा हूं, ठरकी हूं, ड्रग एडिक्ट हूं लेकिन टेररिस्ट नहीं हूं.'' ट्रेलर के अंदर संजय दत्त की जिंदगी के हर उस दौर को छूने की कोशिश की गई है जिसके चलते वो सुर्खियों में रहे. इसमें उनके ड्रग्स की लत से लेकर जेल जाने और आतंकवाद का इल्जाम लगने तक को शामिल किया गया है. इस फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस के किरदार में अभिनेत्री मनीषा कोईराला दिखेंगी. उनके अलावा इसमें परेश रावल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, जिम सौरभ और बोमन ईरानी जैसे नामचीन सितारे नज़र आएंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के सौतेले भाई हैदर पर एक्स वाइफ ईवा ग्रोवर ने लगाए गंभीर आरोप
'डायरेक्टर्स संग सोने को किया मजबूर...' आमिर खान के भाई पर एक्स वाइफ ने लगाए गंभीर आरोप
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर बॉलीवुड की 'भेड़चाल' के बीच इस एक्ट्रेस ने PM मोदी से पूछे तीखे सवाल, 47 दिन की चुप्पी पर कह डाली ये बड़ी बात!
'आपको कुछ कहने में 47 दिन लग गए...', प्रधानमंत्री की वीडियो के बाद दीया मिर्जा ने पूछे तीखे सवाल
Jana Nayagan BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, दोपहर 3 बजे तक 47 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: दूसरे दिन भी 'जना नायकन' उड़ा रही गर्दा, दोपहर 3 बजे तक 47 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget