एक्सप्लोरर

दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 'संजू' का धमाल, कलेक्शन के ग्राफ में जबरदस्त उछाल

दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर से फिल्म 'संजू' की कमाई का ग्राफ उठता दिखाई दिया है.

नई दिल्ली: रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' ने रिलीज के बाद अब तक कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. रिलीज के दस दिन बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का जलवा बरकरार है. दूसरे वीकेंड पर एक बार फिर से फिल्म की कमाई का ग्राफ उठता दिखाई दिया है. फिल्म ने दसवे दिन यानि दूसरे रविवार को 28.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने अब तक 265.48 करोड़ रुपए की कुल कमाई कर ली है. फिल्म के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट और फिल्म की पूरी टीम का मानना है कि बहुत जल्द ये फिल्म 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.

यहां देखिए फिल्म का Daywise कलेक्शन: Day  1-      34.75     करोड़ रुपए Day 2-      38.60     करोड़ रुपए Day 3-      46.71      करोड़ रुपए Day 4-      25.35     करोड़ रुपए Day 5-      22.10     करोड़ रुपए Day 6-      18.90     करोड़ रुपए Day 7-       16.10     करोड़ रुपए  Day 8-      12.90     करोड़ रुपए  Day 9-      22.02     करोड़ रुपए  Day 10-    28.05     करोड़ रुपए  Total-       265.48   करोड़ रुपए

जानिए कौन हैं संजय दत्त की जिंदगी के असली 'कमलेश', सामने आई ये VIDEO

फिल्म के अब तक के रिकॉर्ड्स की बात करें तो महज 10 के भीतर इस फिल्म ने बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी. शाहरुख खान की फिल्म 'हैपी न्यू ईयर', सलमान खान की 'प्रेम रतन धन पायो', 'चेन्नई एक्सप्रेस', 'गोलमाल अगेन' को पीछे छोड़ते हुए बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में नौवें स्थान पर आ गई है. इसके साथ ही अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्मों की बात करें तो ये उनकी अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म है. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट हाल ही में ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए सभी के साथ साझा की है.

रिलीज के बाद से ही संजू की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी है. फिल्म के एक बाद एक कमाई के नए आयाम कायम कर रही है. पहले संजू ने दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा कमाने का रिकॉर्ड बनाया तो साथ ही सिर्फ तीन दिनों में करीब 120 करोड़ कमाकर एक नया रिकॉर्ड बनाया. इसके बाद फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 200 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली.

Sanju Movie Review: संजय दत्त की 'बैड ब्वॉय' इमेज सुधारने की कोशिश में चमक गए रणबीर कपूर

बता दें कि ये फिल्म 5300 स्क्रीन्स (इंडिया में 4000 और ओवरसीज में 1300) स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. रणबीर कपूर के अलावा इस फिल्म में परेश रावल, मनीषा कोईराला, करिश्मा तन्ना, जिम सर्भ, विक्की कौशल, सोनम कपूर और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा', 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें
'फिल्म में लगा पूरा पैसा डूब जाएगा', 'हनुमान अंश' की प्रोड्यूसर बोलीं- रिलीज से पहले सुनन पड़ी ऐसी बातें
Video: बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय कुमार, केक लेकर 'खिलाड़ी' के घर पहुंची छोटी बच्ची
Video: बर्थडे पर फैंस से मिले अक्षय, केक लेकर घर पहुंची छोटी बच्ची
'मिर्जापुर: द मूवी' ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन, मारी बाजी
'मिर्जापुर: द मूवी' ने छठे दिन बरपाया कहर, 130 करोड़ पार हुआ कलेक्शन, मारी बाजी
'द व्वान' में छठ पर्व मनाती दिखेंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- 'छठी मैया से है गहरा जुड़ाव'
'द व्वान' में छठ पर्व मनाती दिखेंगी तमन्ना भाटिया, बोलीं- 'छठी मैया से है गहरा जुड़ाव'

वीडियोज

Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report
Sandeep Chaudhary | Haldwani Purification Case: खरगे का अपमान बिगाड़गी BJP का खेल? | UP | ABP News
Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
रेजीनगर उपचुनाव: हुमायूं कबीर ने चला दांव, गुलाम नबी आजाद को टिकट
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget