एक्सप्लोरर

SANJU Trailer: 'मैं बेवड़ा हूं, ठरकी हूं, ड्रग्स एडिक्ट हूं लेकिन टेररिस्ट नहीं'

लंबे इंतजार के बाद आज रनबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. फिल्म के टीजर की ही तरह इसका ट्रेलर जबरदस्त है.ट्रेलर की शुरुआत ही मजेदार डायलॉ़ग से शुरुआत होती है.

नई दिल्ली: लंबे इंतजार के बाद आज रनबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म 'संजू' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया. फिल्म के टीजर की ही तरह इसका ट्रेलर जबरदस्त है.ट्रेलर की शुरुआत ही मजेदार डायलॉ़ग से शुरुआत होती है. 'आज मेरे लिए बड़ी खुशी का दिन है क्योंकि बोले तो आज मेरी लाइफ पर ऑटोबायोग्राफी मेरी आत्मकथा आप लोगों के सामने आ रही है.' अगले डायलॉग में वो कहते हैं कि ''मैं बेवड़ा हूं, ठरकी हूं, ड्रग एडिक्ट हूं लेकिन टेररिस्ट नहीं हूं.'' ट्रेलर के अंदर संजय दत्त की जिंदगी के हर उस दौर को छूने की कोशिश की गई है जिसके चलते वो सुर्खियों में रहे. इसमें उनके ड्रग्स की लत से लेकर जेल जाने और आतंकवाद का इल्जाम लगने तक को शामिल किया गया है. फिल्म के ट्रेलर को बेहतरीन तरीके से एडिट किया गया है और इसमें संजय दत्त की जिंदगी के कई संजीदा लम्हों को ह्यूमर के तड़के के साथ पेश किया गया है. ट्रेलर में संजय दत्त की एक56 वाले केस को भी खास जगह दी गई है और उसमें ये भी दिखाया गया है कि किस तरह से उन्हें जेल में रहना पड़ा और पुलिस ने अपनी कारवाई में किस तरह उन्हें टॉर्चर किया. उनकी जिंदगी के इस बेहद संजीदा पहलू पर बात करते हुए एक फिल्म में संजय एक डायलॉग कहते हैं 'मैं टेररिस्ट नहीं हूं.' यहां देखें ट्रेलर  इससे पहले फिल्म का टीजर लॉन्च किया गया था जिसमें रनबीर कपूर को पहचान पाना बहुत मुश्किल था. उसमें रनबीर कपूर ने संजय दत्त के जीवन के कई पहलुओं और दौर को पर्दे पर दिखाया था. इस टीजर में संजय दत्त की बॉलीवु़ड में एंट्री से लेकर उनके जेल जाने तक का लुक शामिल किया गया था. टीजर में शामिल किए गए डायलॉग्स भी काफी शानदार थे, इसमें रनबीर कहते हैं, ''पुलिस वालों ने झापड़ मारा, अंडरवर्ल्ड ने सुपारी निकाला, मैंने घड़ियां भी पहनीं और हथकड़ियां भी, 308 गर्लफ्रेंड्स थीं और एक AK47....'' आखिर में वो कहते हैं, ''देवियो और सज्जनों कुर्सी की पेटी बांध लीजिए मौसम बिगड़ने वाला है...'' इस फिल्म में संजय दत्त की मां नरगिस के किरदार में अभिनेत्री मनीषा कोईराला दिखेंगी. उनके अलावा इसमें परेश रावल, अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर, दीया मिर्जा, विक्की कौशल, जिम सौरभ और बोमन ईरानी जैसे नामचीन सितारे नज़र आएंगे. यहां देखें फिल्म का टीजर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget