एक्सप्लोरर

'इंशाअल्लाह' की देरी को लेकर बोले सलमान खान, मेरे साथ गद्दारी नहीं करेंगे संजय

सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म 'इंशाअल्लाह' फिलहाल के लिए रोक दी है. सलमान खान ने खुद इसका ऐलान किया था लेकिन क्या फिल्म बंद कर दी गई है इस पर उनका रिएक्शन सामने आया है...

करीब 20 साल बाद सलमान खान और फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करने वाले हैं. लेकिन अब उनके इस आने वाले प्रोजेक्ट पर संकट के बादल छा गए हैं. खुद सलमान खान ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.

सलमान खान के इस ऐलान के बाद खबरें आने लगीं कि शायद ये फिल्म ठंडे बस्ते में जा सकती है और फिलहाल के लिए इसे अनिश्चित समय के लिए टाल दिया है. अब इन सब खबरों पर सलमान खान का रिएक्शन सामने आया है. सलमान खान ने मुंबई मिरर से बात करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वो गद्दारी नहीं करेंगे.

सलमान खान ने कहा, ''मैं संजय को लेकर एक बात कह सकता हूं कि इस फिल्म को लेकर मेरे साथ गद्दारी नहीं करेंगे. मुझे यकीन है कि मेरे और संजय के बीच कुछ नहीं बदलेगा. हम अभी भी दोस्त हैं. मैं आज भी संजय की मां और उनकी बहन के बहुत करीब हूं. मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहूंगा. मैं और वो अभी भी इंशाअल्लाह पर साथ में काम कर रहे हैं.''

साथ ही सलमान ने बीती बातों को याद करते हुए कहा कि वो बहुत लंबे समय से संजय को जानते हैं और एक दूसरे के काम का सम्मान करते हैं. उन्होंने कहा, 'वो मनीषा कोइराला के साथ मुझसे मिलने आए थे. इसके बाद हमने साथ में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया.'

आपको बता दें कि सलमान खान ने अपनी फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज डेट टाले जाने की घोषणा की. फिल्म में सलमान पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं. सलमान ने रविवार रात को ट्वीट कर यह जानकारी दी और 2020 में ईद पर किसी अन्य फिल्म के साथ आने का वादा किया.

उन्होंने लिखा, "संजय लीला भंसाली की फिल्म की रिलीड डेट आगे खिसका दी गई है, लेकिन फिर भी मैं आप सबसे ईद 2020 पर मिलूंगा. इंशा-अल्लाह." हालांकि फिल्म 'इंशाअल्लाह' की रिलीज में देरी के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया गया है.

सलमान और भंसाली इससे पहले 1999 में आई फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में साथ काम कर चुके हैं. इसके बाद भंसाली की फिल्म 'सांवरिया' (2007) में सलमान ने कैमियो किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget