एक्सप्लोरर
'काबिल' डायरेक्टर संजय गुप्ता ने शुरू किया नई फिल्म पर काम

मुंबई: ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'काबिल' की सफलता से उत्साहित निर्देशक संजय गुप्ता ने नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है. गुप्ता ने ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें खिड़की से हरियाली नजर आ रही है.
वहीं उन्होंने कहा, "खंडाला में मेरे कमरे के कोने का पसंदीदा लेखन डेस्क. नई यात्रा शुरू." राकेश रोशन द्वारा निर्मित 'काबिल' एक दृष्टिबाधित जोड़े की कहानी है, जो सफल साबित हुई है. My favourite writing desk in the corner of my room in Khandala. A new journey begins.😊😊😊 pic.twitter.com/BS09sJF4ua
— Sanjay Gupta (@_SanjayGupta) February 11, 2017
'वुडस्टॉक विला', 'एसिड फैक्टरी' और 'जज्बा' जैसी फिल्मों की विफलता के बाद संजय गुप्ता के लिए इस फिल्म की सफलता, सराहना काफी मायने रखती है. और पढ़ें
Source: IOCL
























