एक्सप्लोरर

संगीता बिजलानी: प्यार में मिला धोखा तो 14 साल बाद टूटी शादी, उथल-पुथल भरी रही एक्ट्रेस की जिंदगी

Sangeeta Bijlani Birthday Special : बॉलीवुड एक्ट्रेस और मिस इंडिया यूनिवर्स रह चुकीं संगीता बिजलानी बुधवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. उनकी रिलेशनशिप और शादी तक के चर्चाओं के बारे में जानिए.

Sangeeta Bijlani Birthday Special: बॉलीवुड की चमक-दमक और मॉडलिंग की दुनिया में 'बिजली' के नाम से मशहूर संगीता बिजलानी का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं. 9 जुलाई को एक्ट्रेस का बर्थडे है. पूर्व मिस इंडिया यूनिवर्स न सिर्फ अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए तो जानी जाती हैं ही उनकी पर्सनल जिंदगी की उथल-पुथल भी सुर्खियां में रही. प्यार, शादी और तलाक की कहानियों से भरी उनकी जिंदगी एक ऐसी किताब है, जिसमें ग्लैमर के साथ-साथ दिल टूटने का दर्द भी दर्ज है.

कम उम्र में संगीता ने रखा था ग्लैमर वर्ल्ड में कदम

9 जुलाई 1960 को मुंबई के सिंधी परिवार में जन्मीं संगीता ने महज 16 साल की उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. बला की खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें जल्द ही मॉडलिंग की दुनिया का चमकता सितारा बना दिया. साल 1980 में मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद संगीता ने बॉलीवुड की राह पकड़ी. उनकी पहली फिल्म 'कातिल' साल 1988 में आई. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल रही. असल पहचान 1989 में आई फिल्म 'त्रिदेव' से मिली. इसके बाद 'जुर्म' और 'युगांधर' जैसी एक्शन पैक्ड फिल्मों का हिस्सा बनीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9)

बिजलानी छोटे पर्दे पर भी दिखीं. उन्होंने साल 1996 में आए टीवी शो 'चांदनी' में काम किया. इस शो में उनके साथ एक्टर शाहबाज खान थे.

उनका फिल्मी करियर भले ही ज्यादा लंबा नहीं चल सका, लेकिन उनकी स्टाइल और ग्लैमर ने उन्हें हमेशा चर्चा में रखा.

पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर लाइमलाइट में रहीं संगीता

अब बात करते हैं संगीता की निजी जिंदगी के बारे में, जो हमेशा सुर्खियों में रही, खासकर सलमान खान के साथ उनका रिश्ता. फिल्मी गलियारों में ये बात आम थी कि एक फिल्म के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई और जल्द ही दोनों बॉलीवुड के 'फेवरेट कपल्स' में से एक बन गए. आठ साल से ज्यादा चला रिश्ता शादी में तब्दील होने वाला था. शादी के कार्ड तक छप गए थे, लेकिन ऐन वक्त पर यह शादी टूट गई. इस बात की पुष्टि खुद एक्ट्रेस ने की थी.

'इंडियन आइडल' के 15वें सीजन में पहुंचीं संगीता ने इस बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने एक कंटेस्टेंट के सलमान खान संग जुड़े शादी के सवालों पर जवाब देते हुए बताया कि 'ये सच था, शादी होने वाली थी, मगर ऐन वक्त पर उन्हें धोखा मिला.'

सलमान खान के साथ रिलेशनशिप को लेकर किया खुलासा

इसके अलावा, उन्होंने मजाकिया अंदाज में सलमान का नाम लिए बगैर बताया कि उनके 'एक्स' उन्हें छोटे कपड़े पहनने से रोकते थे, जिससे वह अपने शुरुआती करियर में 'दबाव' महसूस करती थीं. हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने दोस्ती का रिश्ता बरकरार रखा, जो आज भी कायम है. दोनों हाल ही में आयोजित एक इवेंट में साथ में नजर आए थे.

संगीता के अलावा, सलमान खान ने भी करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में कबूला था कि शादी के कार्ड्स छप गए थे लेकिन शादी न हो सकी.

रिलेशनशि या शादी से कभी नहीं मिला संगीता को सच्चा प्यार

प्यार में धोखे के बाद संगीता खुद को संभाल रही थीं. तभी उनकी मुलाकात भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से हुई. उन्होंने साल 1996 में शादी कर ली. शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी. यह शादी 14 साल तक चली, लेकिन साल 2010 में दोनों अलग हो गए. तलाक के बाद संगीता का प्यार और रिश्तों पर से भरोसा उठ गया. उन्होंने अपने ब्लॉग 'मैरिड बट नॉट इन द मैरिज' में शादीशुदा जिंदगी के कड़वे सच को बयां किया था.

संगीता ने लिखा कि आधुनिक शादियों में प्यार के साथ-साथ आर्थिक स्थिरता और सामाजिक स्वीकृति जैसी चीजें भी मायने रखती हैं, जिससे रिश्ते मुश्किल भरे हो जाते हैं. उन्होंने शादी के बाद 'पति को खुश रखने' के दबाव पर भी सवाल उठाए. संगीता का मानना है कि अगर पति ने धोखा देने की ठान ही ली है तो पत्नी कितनी भी परफेक्ट क्यों न हो, वह ऐसा कर सकता है.

तलाक के बाद संगीता ने दोबारा शादी नहीं की और अपनी जिंदगी को अपने तरीके से जी रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कानपुर कोर्ट में शिकायत, 12 मिनट में शो छोड़ने का आरोप
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
'मातृभूमि' की CBFC स्क्रीनिंग का इंतजार, नवंबर में रिलीज की प्लानिंग कर रहे मेकर्स!
श्रीदेवी की ऑन-स्क्रीन बेटी नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन माज़ेन मोदी संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
एक्ट्रेस नाविका कोटिया ने बिजनेसमैन संग तोड़ी सगाई, 2027 में होने वाली थी शादी
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई
'जेलर 2' का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget