एक्सप्लोरर

'पद्मावती' के बाद अब सलमान की 'टाइगर जिंदा है' पर छाए संकट के बादल, रिलीज का हो रहा विरोध!

फिल्म पद्मावती के बाद बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' को विरोध का सामना करना पड रहा है.

नई दिल्ली: फिल्म पद्मावती के बाद बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की आने वाली फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' को विरोध का सामना करना पड रहा है. 'टाइगर ज़िंदा है' के साथ रिलीज़ होने वाली मराठी फिल्म 'देवा' को स्क्रीन नहीं मिलने को लेकर एमएनएस ने डिसट्रीब्युटर और यशराज फिल्म्स को खुली धमकी दी है कि अगर मराठी फ़िल्मों पर पैसों के दम पर अन्याय किया गया तो आंदोलन किया जाएगा. वहीं, एमएनएस की धमकी के बाद इस विवाद में शिवसेना और कांग्रेस के कूदने से इस पूरे मामले पर अब राजनैतिक रंग चढ़ गया है. ये है मामला सलमान खान को अपने ही दोस्त राज ठाकरे के विरोध का सामना करना पड रहा है. विरोध की वजह है टाइगर ज़िंदा है के साथ रिलीज़ होने वाली मराठी फिल्म 'देवा' को महाराष्ट्र के सिनेमाघरों में स्क्रीन नही मिलना। दरअसल, यशराज बैनर की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' ने देशभर के ज़्यादातर स्क्रीन ख़रीद लिए जिससे उस दिन रिलीज़ होने वाली मराठी फिल्म देवा को महाराष्ट्र में स्क्रीन मिल नहीं रहे. अपने फिल्म के लिए स्क्रीन मांगने के लिए 'देवा' के निर्माता पहुंच गए एमएनएस के पास और एमएनएस ने इसे मराठी बनाम ग़ैर मराठी का मुद्दा बनाकर यशराज और डिस्ट्रिब्युटर को अल्टीमेटम दे दिया. एमएनएस ने जताया विरोध एमएनएस फिल्म डिविजन हेड अमेय खोपकर का कहना है कि देवा फिल्म को स्क्रीन उपलब्ध करना के लिए वो सरकार से लेकर सलमान खान तक को इस विषय में हस्तक्षेप करने की गुज़ारिश करेंगे लेकिन अगर फिर भी मामला सुलझा नहीं तो एमएनएस स्टाइल में आंदोलन किया जाएगा. शिवसेना भी विवाद में कूदी वहीं, इस विषय पर एमएनएस को बाज़ी मारता देख शिवसेना का भी मराठी प्रेम जाग उठा, सरकार को घेरते हुए शिवसेना ने तो यहां तक कह दिया कि मराठी फ़िल्मों को उनका हक़ दिलाने के लिए शिवसेना का टाइगर अभी ज़िंदा है. अब देखना ये होगा कि सलमान खान इस विवाद से कैसे निपटते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

35 लाख की जैकब एंड कंपनी से 6 करोड़ की पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
रोलेक्स से लेकर पाटेक फिलिप तक, घड़ियों के असली शौकीन हैं रणबीर कपूर
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
कौन बनेगा नया जेम्स बॉन्ड? वीकेंड पर स्क्रीन टेस्ट, दो बड़े एक्टर्स के नाम फाइनल
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर
हर्षवर्धन राणे की नई फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट अनाउंस, मेकर्स ने जारी किया पोस्टर

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget