एक्सप्लोरर

'टाइगर ज़िंदा है' में ऐसा होगा सलमान खान का लुक, साइकिल चलाती तस्वीर हो रही है वायरल

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर साइकिल चलाते दिखे हैं. ये तस्वीर खास इसलिए है क्योंकि सलमान जिस साइकिल को चला रहे हैं वो 'बीइंग ह्यूमन' की पहली साइकिल है. इस तस्वीर में सलमान बिल्कुल अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं.

अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि ऐसा ही फिल्म 'टाइगर ज़िदा है' में सलमान खान का लुक हो सकता है. क्योंकि इससे पहले 'एक था टाइगर' में भी सलमान खान साइकिल चलाते हुए दिखे हैं. हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है.

Salman-Khan

इससे पहले भी सलमान खान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर उनकी पीआर हीरल ने पोस्ट की थी. उस तस्वीर को देखकर भी यही कहा जा रहा है कि ये सलमान की आने वाली फिल्म में उनका नया लुक है.

C6ajhF4UwAABruk

आपको बता दें कि इस फिल्म में सलमान  खान की अभिनेत्री उनकी ‘एक्स गर्लफ्रेंड’ कटरीना कैफ हैं. फिल्म का डायरेक्शन अली अब्बास जफर करेंगे. सलमान की सुपरहिट फिल्म ‘सुल्तान’ का निर्देशन भी अली अब्बास जफर ने ही किया था. यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ क्रिसमस 2017 पर रिलीज होगी.

इसी महीने 5 मार्च से इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है. इस फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने ट्वीट करके इस बारे में बताया है.

 

 

 

पिछले साल सितंबर में यशराज फिल्मस ने इस 'टाइगर जिंदा है' का ऐलान किया था जिसके पहले पोस्टर में लिखा गया है, ‘एक भारतीय एजेंट. एक पाकिस्तानी जासूस. एक कॉमन दुश्मन के खिलाफ.’ आपको बता दें कि 15 अगस्त 2012 को रिलीज हुई सलमान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ ने अपनी कमाई से बॉक्स ऑफिस को हिला दिया था. एक था टाइगर ने करीब 199 करोड़ का बिजनेस किया. इस फिल्म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. एक था टाइगर का निर्देशन कबीर खान ने किया था जबकि प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा ने किया था. सलमान ने फिल्म में RAW एजेंट का किरदार निभाया था.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर, जानें- दो दिनों का कलेक्शन
दूसरे दिन भी फायर बनी 'जेलर 2', अब शतक जड़ने से रह गई इंचभर दूर
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
भारत में MG Astor का सफर हुआ खत्म, आखिर क्यों बंद हुई इस SUV की बिक्री?
Embed widget