एक्सप्लोरर

टीम इंडिया ने देखी 'भारत', सलमान ने कहा- इंग्लैंड में फिल्म देखने के लिए शुक्रिया भाईयों, पूरा भारत आपके साथ है

सलमान खान की फिल्म का खुमार सिर्फ आम फैंस पर ही नहीं बल्कि भारतीय टीम पर भी सर चढ़ कर बोल रहा है. वर्ल्ड कप के दौरान वक्त निकालकर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों ने इस फिल्म का लुत्फ उठाया है.

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म 'भारत' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब धूम मचा रही है. फिल्म ने महज़ सात दिनों में ही 167 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वर्ल्ड कप खेलने इंग्लैंड गई टीम इंडिया भी इसे देखने से नहीं चूकी है. भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त नॉटिंघम में है और 13 जून को उन्हें न्यूज़ीलैंड का सामना करना है. इससे पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने वहां सलमान खान की फिल्म 'भारत' देखी है. फिल्म देखने के बाद केदार जाधव ने एक ट्वीट भी किया, जिसमें हार्दिक पंड्या, महेंद्र सिंह धोनी, शिखर धवन और के एल राहुल नज़र आ रहे हैं. इन खिलाड़ियों के अलावा भी कुछ और लोग भी उनके साथ दिखाई दे रहे हैं. ये भी पढ़ें: Bharat Box Office: धीमी हुई सलमान के 'भारत' की कमाई की रफ्तार, जानें सात दिनों में कहां तक पहुंची तस्वीर शेयर करते हुए केदार जाधव ने सलमान खान और फिल्म के निर्देशक अली अब्बास ज़फर को भी टैग किया और साथ में लिखा, "भारत की टीम भारत फिल्म के बाद." केदार के इस ट्वीट के बाद सलमान खान ने उन्हें जवाब भी दिया. सलमान ने ट्विटर पर लिखा, "भारत को पसंद करने के लिए शुक्रिया भारत की टीम. इंग्लैंड में भारत देखने के लिए शुक्रिया भाईयों. आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं. पूरा भारत आपके साथ है. #भारतजीतेगा." सलमान की शुभकामनाओं के लिए केदार जाधव ने उन्हें शुक्रिया कहा. आपको बता दें कि फिल्म 'भारत' को फिल्म समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है. हालांकि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं. जिसकी बदौलत सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए नए रिकॉर्ड बना रहे हैं. 'भारत' में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, तब्बू और आसिफ शेख जैसे सितारे नज़र आ रहे हैं. फिल्म वर्ल्डवाइड लगभग 6 हज़ार स्क्रीन्स पर रिलीज़ की गई है. जिसमें विदेशों में इसे 1300 स्क्रीन्स मिले हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 cast fees: 'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़
'धमाल 4' के लिए अजय देवगन ने वसूली सबसे ज्यादा फीस, रितेश देशमुख के हाथ लगे इतने करोड़
Dhamaal 4 Box Office Day 1 Live Updates: अजय देवगन की 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
Live Updates: 'धमाल 4' करेगी बंपर ओपनिंग? जानें- 12 बजे तक कितना कर डाला कलेक्शन?
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामें दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
डेटिंग की खबरें कंफर्म, राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में हाथ थामे दिखीं शहनाज गिल, वीडियो वायरल
Video: 'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...' फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया ऐसा जवाब, देखें वीडियो
'अरे जूता नहीं लेना किसी ने...', फटे जूते पर ट्रोल करने वालों को सनी देओल ने दिया मजेदार जवाब, देखें वीडियो

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget