एक्सप्लोरर

'रेस 3' की आलोचना पर सलमान बोले- लोगों ने कहा नहीं चलेगी, फिल्म ने 170 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया

'रेस 3' में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज़, साकिब सलीम और डेज़ी शाह जैसे सितारे नज़र आए थे. फिल्म का निर्देशन रेमो डी सूज़ा ने किया था.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान करीब एक दशक से हिट फिल्मों की गारंटी माने जाते हैं. साल 2009 में आई फिल्म 'वांटेड' से जो सफलता का सिलसिला उन्होंने शुरू किया वो अब तक जारी है. इस बीच कई फिल्मों को समीक्षकों की सराहना नहीं मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सलमान का जलवा कायम ही रहा. कुछ ऐसा ही पिछले साल आई फिल्म 'रेस 3' के साथ भी हुआ.

'रेस' और 'रेस 2' की कामयाबी के बाद पिछले साल 'रेस 3' रिलीज़ हुई, लेकिन सलमान जैसे सुपरस्टार के लीड रोल में होने के बावजूद फिल्म का खूब मज़ाक बनाया गया. समीक्षकों ने तो फिल्म को 'डिजास्टर' करार दे दिया. हालांकि इन सब के बावजूद फिल्म ने 150 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी.

हाल ही में फिल्म को मिली आलोचना पर सलमान खान ने अपना पक्ष रहा. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "जब से फिल्म इंडस्ट्री शुरू हुई है, ऐसी 100 फिल्में भी नहीं होंगी जिन्होंने 100 करोड़ के क्लब को छुआ हो. 100 करोड़ अभी भी बहुत बड़ी कमाई है. मैं ये बात कहता रहता हूं कि जितनी बड़ी मेगा फ्लॉप आपको मेरी पिक्चर लगती है. मैं दुआ देता हूं कि दूसरों की पिक्चर उतनी ही बड़ी हिट हो जाए."

सलमान ने कहा, "रेस 3 को ही देख लीजिए, लोगों ने कहा कि ये फिल्म अच्छा नहीं करेगी. लेकिन इसने 170 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया, ये बहुत बड़ी कमाई है. फिल्म को हर ओर से नकारात्मकता मिली, बावजूद इसके फिल्म चली."

आपको बता दें कि 'रेस 3' में सलमान खान के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल, जैकलीन फर्नांडीज़, साकिब सलीम और डेज़ी शाह जैसे सितारे नज़र आए थे. फिल्म का निर्देशन रेमो डी सूज़ा ने किया था.

यहां देखें फिल्म का गाना...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महिलाओं को हमेशा जज किया जाता है...', कटरीना कैफ और कृति सेनन को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर
कटरीना कैफ और कृति सेनन के सपोर्ट में उतरीं मृणाल ठाकुर, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
4 साल की उम्र में डेब्यू, रंगत का उड़ता था मजाक, कहानी रेखा की
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! अक्षय-संजय से भी जुड़ा नाम, कहानी रेखा की निजी जिंदगी की
अमिताभ से लंबा अफेयर, विनोद-मुकेश से शादी! कहानी रेखा की निजी जिंदगी की

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget