एक्सप्लोरर

सलमान खान ने शेयर किया मजेदार VIDEO, कहा- COVID-19 के बीच रिलीज होती 'मैने प्यार किया' तो...

सलमान ने अपने फैंस को कोरोनावायरस महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए फिल्मी अंदाज का सहारा लिया है.

कोरोना वायरस के चलते सलमान खान पिछले कई दिनों से अपने फार्महाउस में फंसे हुए हैं. ऐसे में वो सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हैं और अपने फैंस को लगातार कोरोना वायरस को लेकर जागरुक भी करे दिख रहे हैं. हाल ही में सलमान ने अपने फैंस को कोरोनावायरस महामारी के बारे में जागरूक करने के लिए फिल्मी अंदाज का सहारा लिया है.

उन्होंने 1989 में आई अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के एक रोमांटिक दृश्य को कोरोना ट्विस्ट के साथ रीक्रिएट किया है. सलमान ने 'मैंने प्यार किया' के पुराने और नए रीक्रिएट वीडियो को साझा किया. फिल्म के दृश्य में सलमान शीशे पर लगे लिपस्टिक मार्क को किस कर रहे हैं जो फिल्म में भाग्यश्री का लिपस्टिक मार्क है.

View this post on Instagram
 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

अभिनेता ने 30 साल बाद उस दृश्य को रीक्रिएट किया है, लेकिन इस बार वह लिपस्टिक मार्क को किस करने के बजाय सैनिटाइजर और कपड़े से पोंछते करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "अगर एमपीके अब रिलीज होती... ईस्टर की शुभकामनाएं. फोकस बनाए रखें और मजबूत बने रहें."

उनके प्रशंसकों को यह नया वर्जन पसंद आया. एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट किया, "ये क्या किया? सैनिटाइज कर दिया?" वहीं, एक अन्य ने लिखा, "एपिक ट्विस्ट."

View this post on Instagram
 

Breakfast with my love...

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते इस साल सलमान खान की ईद पर कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी. सलमान खान ने ईद की डेट 'राधे' के लिए बुक कर ली थी. लेकिन कोरोना वायरस के कारण फिल्म की रिलीज टलती दिखाई दे रही है.

ट्रेड एक्सपर्ट्स यह भविष्यवाणी कर चुके हैं कि राधे की रिलीज भी कोरोना के कारण प्रभावित होने वाली है हालांकि सलमान खान की ओर से इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान अपनी और से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो ईद पर अपनी फिल्म रिलीज कर फैंस के बीच खुशियां बांटे. भाईजान अपने फैंस को ईद के मौके पर निराश नहीं करना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget