एक्सप्लोरर

Salman Khan Security: धमकी के बाद मुश्किल हुई सलमान की लाइफ, गन से लेकर बुलेटप्रूफ गाड़ी तक इतनी है सिक्योरिटी

Salman Khan Security: सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है तभी से उनकी लाइफ पूरी तरह से बदल गई है. घर से बाहर को बुलेट प्रूफ गाड़ी में भारी सिक्योरिटी के साथ निकलते हैं.

Salman Khan Life After Death Threat: फिल्मों में विलेन को अपने दबंग अंदाज से धूल चटाने वाले सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों कड़ी सुरक्षा में हैं. हाल ही में उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी जिसके बाद से वो कम ही घर से बाहर निकलते हैं. सलमान का बाल भी बांका ना हो सके इसके लिए मुंबई पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंध कर दी है. गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई ने सलीम खान (Salim Khan) को एक खत लिखकर कहा था कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala)  की तरह ही वो सलमान खान का भी हाल करेंगे. बस इसी धमकी ने सलमान खान (Salman Khan) की पूरी जिंदगी ही बदल कर रख दी है.

घर से कम निकलते हैं दबंग खान

जान से मारने की धमकी के बाद से सलमान खान घर में कैद हैं. हाल ही में वो किच्चा सुदीप और जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'विक्रांत रोना' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. लंबे समय के बाद सलमान को किसी सार्वजनिक मंच पर देखा गया. फिल्मों की शूटिंग के लिए सलमान खान भारी सुरक्षा के साथ पहुंच रहे हैं. उनके आसपास गाड्रर्स का पूरा घेरा बना रहता है जसके बीच सलमान खान चलते हैं.

बुलेटप्रूफ कार

सलमान खान पहले साइकिल चलाते हुए सड़कों पर देखे जाते थे. उनके आसपास कुछ ही सुरक्षा गार्ड होते थे जिसमें से उनके खास शेरा भी रहते थे, लेकिन जब से सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है तब से साइकिल पर तो क्या वो साधारण कार में भी नहीं नजर आ रहे हैं. सलमान ने अपनी कार को भी अपग्रेड कर दिया है. एक्टर अब सफेद रंग की बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर गाड़ी से ही घर से बाहर निकलते हैं. इतना ही नहीं उनकी गाड़ी के आगे पीछे आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स का एक दस्ता हथियारों के साथ चलता है.

आर्म्ड सिक्योरिटी

सलमान खान की सुरक्षा के लिए पहले उनके बेहद खास और पुराने शेरा अपने साथियों के साथ चलते थे. वहीं अब जब भी सलमान बाहर निकलते हैं उनके साथ आर्म्ड सिक्योरिटी गार्ड्स का एक दस्ता हथियारों के साथ चलता है. फिलहाल तो सलमान भीड़-भाड़ वाले इवेंट पर जाने से बच रहे हैं, वहीं फैंस के बीच भी वो कम ही जा रहे हैं. 

हथियार का मिला लाइसेंस

सलमान खान को मिले धमकी भरे लेटर को मुंबई पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी थी. सलमान ने भी अपनी सिक्योरिटी और बढ़ा दी है. कुछ दिन पहले सलमान ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी. साथ ही हथियार के लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद अब उन्हें मुंबई पुलिस ने हथियार रखने का लाइसेंस दे दिया है. 

सलमान को क्यों मिली जान से मारने की धमकी

आपको बता दें सलमान (Salman Khan) को धमकी देने का ये मामला 1998 में हुए काले हिरण केस से जुड़ा है. सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग के दौरान काले हिरण का शिकार किया था. इस मामले में तब सलमान को करीब पांच दिनों तक जेल में भी रहना पड़ा था. सलमान के खिलाफ जोधपुर के पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी. काले हिरण को राजस्थान का बिश्नोई समाज पूजता है और पवित्र मानता है. इसी केस के बाद से लॉरेंस बिश्नोई सलमान को जान से मारने की धमकी दे रहा था. लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस जांच में कबूल किया है कि वो 2 साल से सलमान खान के घर की रेकी कर रहा था. एक्टर को जान से मारने की पूरी प्लानिंग भी हो गई  थी. 

ये भी पढ़ें:

Salman Khan Gun Licence: सलमान खान को मिला गन लाइसेंस, जान से मारने की मिली थी धमकी

क्या Ranveer Singh के बाद अब Priyanka Chopra को एडवेंचर पर ले जाएंगे Bear Grylls? कही ये बात...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
मुसलमान से शादी करके मोटी-भद्दी हो गई? ट्रोलिंग पर भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- सेक्सी लड़कियां देखनी है तो...
Spider Man BO Day 13: 'स्पाइडर-मैन' ने दूसरे मंगलवार फिर पलटी बाजी, तोड़ा 'पठान' से 'टाइगर 3' तक 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
'स्पाइडर-मैन' ने दूसरे मंगलवार फिर पलटी बाजी, तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
Awarapan 2 vs Batwara 1947: सनी देओल से ज्यादा इमरान हाशमी की फिल्म की हो रही एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'बंटवारा 1947' से ज्यादा हो रही 'आवारापन 2' की एडवांस बुकिंग, चौंका देगा कलेक्शन
'मुझे प्यार और वफादारी पसंद है...', एक्स-हसबैंड मोहसि की शादी की तस्वीरों के बीच उर्मिला मातोंडकर ने कर दी ऐसी पोस्ट
मोहसिन की दूसरी शादी की तस्वीरें वायरल होते ही उर्मिला ने की पोस्ट, इशारों में कह दी बड़ी बात!

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget