एक्सप्लोरर

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, घर के बाहर पुलिस बल तैनात

Salman Khan Security Enhanced: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके घर के बाहर भारी मात्रा में सुरक्षाबल तैनात है.

Salman Khan Security Enhanced: एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शनिवार शाम (12 अक्टूबर) को बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके अपार्टमेंट के बाहर में सुरक्षाकर्मी तैनात नजर आ रहे हैं.

कल देर रात सलमान खान लीलावती अस्पताल पहुंचे थे. एक्टर को जैसे ही बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर मिली वे बिग बॉस की शूटिंग बीच में छोड़कर अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान भी उन्हें टाइट सिक्योरिटी के साथ देखा गया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

बाबा सिद्दीकी के करीबी थे सलमान खान
बता दें कि सलमान खान और बाबा सिद्दीकी एक-दूसरे के काफी क्लोज थे. दोनों को कई बार साथ में पोज देते देखा गया है. बाबा सिद्दीकी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी सलमान के साथ काफी तस्वीरें हैं जो दोनों के बीच की दोस्ती को जाहिर करता है.
 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Baba Siddique (@babasiddiqueofficial)

 
आज शाम सुपुर्द-ए-खाक होंगे बाबा सिद्दीकी
बाबा सिद्दीकी की बॉडी का पोस्टमार्टम हो चुका है. आज शाम उन्हें फैमिली और करीबियों के बीच 8 बजकर 30 मिनट पर मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बड़ा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
 
जब सलमान खान के घर के बाहर हुई थी फायरिंग
14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर दो बाइक सवार लोगों ने फायरिंग की थी. पुलिस ने इस मामले में विक्की गुप्ता और सागर पाल को गुजरात में गिरफ्तार किया था. इसके अलावा एक आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में पुलिस ने सलमान खान और अरबाज खान के बयान भी दर्ज किए थे.

 ये भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या, शूटिंग छोड़ हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा क्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
रजनीकांत ने देवा को दिया था सोने का तोहफा, आखिरी विदाई में भी दिखा साथ
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget